{"_id":"646923b5f8d687abc6012384","slug":"muzaffarnagar-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-523-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: शिक्षकों ने दिया धरना, बोले-ऐसे तो नहीं चला पाएंगे स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: शिक्षकों ने दिया धरना, बोले-ऐसे तो नहीं चला पाएंगे स्कूल
विज्ञापन
छात्र राहुल की आत्महत्या करने के मामले में कार्रवाई का किया विरोध
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। छात्र राहुल की आत्महत्या करने के मामले में एसडी इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य और शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद शिक्षकों में रोष हैं। इसके विरोध में शिक्षकों ने उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के साथ मिलकर एसडी इंटर कालेज में धरना दिया। एसएसपी के नाम सिविल लाइन थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग की।
उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डा. राहुल कुशवाहा ने कहा कि इस तरह संस्थाएं नहीं चलेंगी। इस तरह हम विद्या नहीं दे पाएंगे। स्कूल नहीं चल पाएंगे। निष्पक्ष कार्रवाई के लिए डीएम कार्यालय, सीएम के यहां लखनऊ में धरना देंगे।
माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने कहा कि यह जो घटना हुई है उसमें छात्रा ने छात्र के खिलाफ लिखकर दिया था। मुकदमा दर्ज कराना निंदनीय हैं। शिक्षक संघ प्रधानाचार्य सोहनपाल सिंह व शिक्षक मनीष गर्ग के साथ हैं।
विज्ञापन
-- --
-- --
छात्र के साथ हादसा कालेज परिसर से बाहर हुआ है। कालेज के बाद छात्र कहां जा रहे हैं इस बारे में शिक्षकों को कैसे पता चलेगा। ऐसा ही छात्र राहुल के मामले में हुआ। शिक्षक मनीष गर्ग ने छात्रा की शिकायत के बाद छात्र को अपने पिता को लेकर आने के लिए कहा लेकिन छात्र ने गलत कदम उठा लिया। ऐसे मामलों में यदि बेकसूर शिक्षक व प्रधानाचार्य के खिलाफ मुकदमे दर्ज होंगे तो शिक्षकों को शिक्षण कार्य करना मुश्किल भरा काम हो जाएगा-संजीव जावला, शिक्षक।--
--
कालेज प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की मांग
मुजफ्फरनगर। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डा.राहुल कुशवाहा व महामंत्री समीर कुमार ने एसएसपी के नाम एसओ सिविल लाइन को दिए ज्ञापन में कहा कि किसान इंटर कालेज खरड के प्रधानाचार्य यशपाल सिंह ने प्रबंधक से तंग आकर जहरीला पदार्थ खा लिया था। जिससे उनकी मौत हो गई थी।इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बावजूद अभी तक प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। कार्रवाई न होने पर संघ को आ आंदोलन के लिए बाध्य होना पडेगा।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। छात्र राहुल की आत्महत्या करने के मामले में एसडी इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य और शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद शिक्षकों में रोष हैं। इसके विरोध में शिक्षकों ने उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के साथ मिलकर एसडी इंटर कालेज में धरना दिया। एसएसपी के नाम सिविल लाइन थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग की।
उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डा. राहुल कुशवाहा ने कहा कि इस तरह संस्थाएं नहीं चलेंगी। इस तरह हम विद्या नहीं दे पाएंगे। स्कूल नहीं चल पाएंगे। निष्पक्ष कार्रवाई के लिए डीएम कार्यालय, सीएम के यहां लखनऊ में धरना देंगे।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने कहा कि यह जो घटना हुई है उसमें छात्रा ने छात्र के खिलाफ लिखकर दिया था। मुकदमा दर्ज कराना निंदनीय हैं। शिक्षक संघ प्रधानाचार्य सोहनपाल सिंह व शिक्षक मनीष गर्ग के साथ हैं।
विज्ञापन
छात्र के साथ हादसा कालेज परिसर से बाहर हुआ है। कालेज के बाद छात्र कहां जा रहे हैं इस बारे में शिक्षकों को कैसे पता चलेगा। ऐसा ही छात्र राहुल के मामले में हुआ। शिक्षक मनीष गर्ग ने छात्रा की शिकायत के बाद छात्र को अपने पिता को लेकर आने के लिए कहा लेकिन छात्र ने गलत कदम उठा लिया। ऐसे मामलों में यदि बेकसूर शिक्षक व प्रधानाचार्य के खिलाफ मुकदमे दर्ज होंगे तो शिक्षकों को शिक्षण कार्य करना मुश्किल भरा काम हो जाएगा-संजीव जावला, शिक्षक।