फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar municipality meeting

पुरुष होती तो यहीं पर पटक कर मार देता

Wed, 13 Jun 2018 12:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Wed, 13 Jun 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar municipality meeting
नगरपालिका कार्यालय में हंगामा करता सभासद। - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर नगरपालिका परिषद की बोर्ड बैठक में सदन की समस्त मर्यादाएं तार-तार हो गई। सभासद अब्दुल सत्तार ने बोर्ड बैठक के बीच में ईओ और चेयरमैन पर सीधे हमले का प्रयास किया।
विज्ञापन


उनकी मेज के सामने आकर ईओ से कहा कि तेरे कपड़े फाड़ दूंगा, यहीं नहीं थप्पड़ मारने की चेतावनी भी दी। चेयरमैन अंजू अग्रवाल ने शांत होने के लिए कहा, तो उनसे कहा कि तुम पुरुष होती तो यहीं पर पटक कर मार देता। सभासदों ने जहां बैठक निरस्त करने की बात कही, वहीं चेयरमैन ने बैठक को स्थगित कर दिया। 
विज्ञापन


पालिका सभाकक्ष में मंगलवार को बोर्ड बैठक बुलाई गई थी। करीब 11 बजे प्रारंभ हुई बोर्ड बैठक में नगर विकास को लेकर चेयरमैन अंजू अग्रवाल ने सभासदों के समक्ष एजेंडा रखा। 36 प्रस्तावों पर बोर्ड बैठक में चर्चा होनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईओ विकास सेन ने सदन के सम्मुख एजेंडा प्रस्तुत किया, तो गत कार्यवाही की पुष्टि से पहले ही सभासद अरविंद धनगर, राजीव शर्मा, अब्दुल सत्तार, प्रवीण पीटर, मनोज वर्मा, विपुल भटनागर आदि ने हंगामा करना शुरू कर दिया।

करीब आधा घंटा तक हंगामा होता रहा। अराजकता का ऐसा माहौल बना कि सभासद अब्दुल सत्तार सीधे ईओ की मेज के सामने जाकर खड़े हो गए। चेयरमैन अंजू अग्रवाल ने सभासद की इस अभद्रता का विरोध किया, तो सत्तार अहमद ने उनसे कहा कि इस कुर्सी पर कोई पुरुष होता तो यहीं पर पटक देता।


इसमें सबसे बड़ी बात यह रही कि भाजपा के सभासदों को मौन समर्थन अराजकता करने वालों के साथ रहा। इसी बीच सभासदों ने अचानक राष्ट्रगान शुरू कर दिया और मीटिंग खत्म करने की घोषणा कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed