फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar Municipal Election: Many contenders for ticket in BJP, RLD objected to ward reservation

निकाय चुनाव: टिकट को लेकर भाजपा में बन रही ये स्थिति, रालोद ने वार्ड आरक्षण पर जताई आपत्ति

Tue, 06 Dec 2022 08:57 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 06 Dec 2022 08:57 PM IST
सार

निकाय चुनाव अपडेट : भाजपा में टिकट के लिए कई दावेदार दौड़ में हैं। ऐसे में एक अनार सौ बीमार जैसी स्थिति बन रही है। उधर, रालोद ने वार्ड आरक्षण पर आपत्ति जताई।

विज्ञापन
Muzaffarnagar Municipal Election: Many contenders for ticket in BJP, RLD objected to ward reservation
निकाय चुनाव

विस्तार

मुजफ्फरनगर में उपचुनाव के बाद अब निकाय चुनाव की सरगर्मियां बढ़ गई हैं। अध्यक्ष पद का आरक्षण प्रस्तावित होते ही दावेदार जोर आजमाइश में जुट गए। भाजपा में शहर सीट पर एक अनार सौ बीमार की स्थिति है। शहर सीट पर सबसे ज्यादा दावा वैश्य, ब्राह्मण और पंजाबी समाज के नेता कर रहे हैं। 

विज्ञापन


सत्ताधारी भाजपा से टिकट हासिल करने के लिए दावेदार ताकत दिखा रहे हैं। आरक्षण लगभग तय हो जाने के बाद समीकरण और अधिक स्पष्ट हुए हैं। भाजपा ने शहर सीट पर पिछली बार ब्राह्मण समाज के अरविंद राज शर्मा की पत्नी को चुनाव लड़ाया था, लेकिन कांग्रेस की उम्मीदवार अंजू अग्रवाल से हार का सामना करना पड़ा। बाद में अंजू अग्रवाल  भाजपा में शामिल हुई थी। इस बार भाजपा के टिकट के लिए ब्राह्मण ताकत लगा रहे हैं। इनमें जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, पुनीत वशिष्ठ, शरद शर्मा, अरविंद राज शर्मा, श्रीभगवान शर्मा समेत अन्य कई नाम है। 
विज्ञापन


वहीं वैश्य समाज की ओर से पूर्व मंत्री चित्तरंजन स्वरूप के बेटे गौरव स्वरूप, राजीव गर्ग, कुलदीप गोयल, संजय अग्रवाल, श्रीमोहन तायल, वर्तमान चेयरमैन अंजू अग्रवाल समेत अन्य कई नाम है। पंजाबी समाज में कुशपुरी, अशोक बाठला समेत अन्य कई बड़े नाम गिनाए जा रहे हैं। देखने वाली बात यह होगी कि भाजपा वैश्य, ब्राह्मण या पंजाबी समाज में किसे प्राथमिकता देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: MJMC टॉपर वंशिका को अतुल माहेश्वरी स्वर्ण पदक और मुस्कान को मिलेगा मुरारी लाल माहेश्वरी स्वर्ण पदक

विस्तार से अन्य बिरादरियों के भी दावेदार
पालिका का विस्तार होने के बाद अन्य बिरादरियों के भी दावेदार टिकट की जोर आजमाइश करेंगे। इनमें पिछड़े और अति पिछड़े वर्ग के भाजपा नेता भी टिकट के दावेदार गिनाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Meerut: आखिर खुल गया दिल्ली के मानव की हत्या का राज, मेरठ में मिली सिर कटी लाश, कातिल ने उगला पूरा राज

वार्ड आरक्षण पर जताई आपत्ति
रालोद ने शहर पालिका के वार्ड आरक्षण पर आपत्ति जताई है। प्रदेश प्रवक्ता कमल गौतम ने डीएम चंद्रभूषण सिंह को पत्र भेजकर कहा कि अनुसूचित जाति को 18 फीसदी का आरक्षण नहीं दिया गया है। शहर पालिका में कम से कम 10 वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होने चाहिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed