फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Morna's Shazia wrote Quran with ball pen, it took one year

Muzaffarnagar: मोरना की शाजिया ने बॉलपेन से लिख दिया कुरान, एक साल का लगा समय

Tue, 12 Nov 2024 11:32 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 12 Nov 2024 11:32 PM IST
सार

मदरसा कासिमुल उलूम तेवडा के नायब मोहतमिम मुफ्ती इकबाल ने कहा कि शाजिया ने कड़ी मेहनत के बाद यह कामयाबी हासिल की। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Morna's Shazia wrote Quran with ball pen, it took one year
हाथ से लिखे कुरान के साथ शाजिया और उसके परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कहते हैं जहां चाह, वहां राह। इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया मोरना की छात्रा शाजिया ने। छात्रा ने कुरान हाथ से लिखने में कामयाबी हासिल की। छात्रा के माता-पिता ने कहा कि यह उनके और पूरे क्षेत्र के लोगों के लिए गौरव की बात है।

विज्ञापन


ब्लॉक क्षेत्र के गांव मोरना निवासी शौकत अंसारी की 22 वर्षीय बेटी शाजिया ने पाक कुरान अपने हाथों से लिखा। मदरसा कासिमुल उलूम तेवडा के नायब मोहतमिम मुफ्ती इकबाल ने कहा कि शाजिया ने एक साल की कड़ी मेहनत के बाद यह कामयाबी हासिल की। साजिया ने कुरान को हाथ से लिखकर एक मिसाल कायम की। बताया कि उसने कई मौलवियों से कुरान पढ़ा है। परिवार ने उसका बहुत साथ दिया और कुरान लिखने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए।
विज्ञापन


21 अगस्त 2023 से पवित्र कुरान लिखना शुरू किया था। 10 नवम्बर 2024 को मुकम्मल कर दिया। बताया कि 771 पेज के कुरान को बॉलपेन से लिखा है। पिता शौकत अंसारी ने बताया कि शाजिया मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी हैदराबाद की बीए उर्दू की द्वितीय वर्ष की छात्रा है। छात्रा के घर पहुंचे कारी आरिफ, कारी निसार, कारी मोहसिन, मौलाना मुजफ्फरूज्जमा, मौलाना मुमताज, नदीम, मकसूद, शराफत, ईशा अंसारी ने खुशी जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed