फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Molestation by stopping seventeen girl students in school at night, report filed after 17 days, SO line spot

मुजफ्फरनगर: रात में 17 छात्राओं को स्कूल में रोककर छेड़छाड़, 17 दिन बाद रिपोर्ट दर्ज, एसओ लाइन हाजिर  

Mon, 06 Dec 2021 10:37 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 06 Dec 2021 10:37 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में स्कूल की 17 छात्राओं को रात में स्कूल में रोकर कर छेड़छाड़ करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। भाजपा विधायक की शिकायत पर एसपी सिटी और एएसपी ने की जांच तो हुआ खुलासा, दो स्कूल संचालक नामजद किए गए हैं। बताया गया कि प्रयोगात्मक परीक्षा के बहाने छात्राओं को संचालक स्कूल में लेकर गया था। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Molestation by stopping seventeen girl students in school at night, report filed after 17 days, SO line spot
ssp abhishek yadav muzaffarnagar - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में स्कूल की 17 छात्राओं को रात में स्कूल में रोकर कर छेड़छाड करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुरकाजी के दो स्कूल संचालकों ने प्रयोगात्मक परीक्षा दिलाने के बहाने भोपा से दसवीं  की 17 छात्राओं को रात में पुरकाजी क्षेत्र के जीजीएस इंटरनेशनल स्कूल में रोककर उनके साथ छेड़खानी की।
विज्ञापन


18 नवंबर को हुई इस शर्मनाक घटना पर थाना पुरकाजी पर्दा डालती रही और स्कूल संचालकों को बचाती रही। भाजपा विधायक प्रमोद उटवाल ने इसकी जानकारी एसएसपी को दी। इसके बाद एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय और एएसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने रविवार को थाना पुरकाजी पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन


 इस मामले में एसओ विनोद कुमार सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। सूर्य देव पब्लिक स्कूल थाना भोपा के संचालक योगेश कुमार और जीजीएस इंटरनेशनल स्कूल थाना पुरकाजी के संचालक अर्जुन सिंह के खिलाफ छेड़खानी, नशीला पदार्थ देने और पोक्सो एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट में एक छात्रा के अभिभावक ने बताया गया कि योगेश छात्राओं को प्रयोगात्मक परीक्षा दिलाने के बहाने घर से लेकर आया था और देर हो जाने का बहाना बनाकर स्कूल में रोक लिया। रात में खिचड़ी में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया और उसके बाद छेड़खानी की गई। अगले दिन उन्हें डराया गया कि किसी को बताया तो उनके परिजनों की हत्या कर दी जाएगी। छात्राओं ने परिजनों को इसकी जानकारी दी और स्कूल जाना बंद कर दिया।

पुलिस ने प्रकरण में लीपापोती का काम किया है। आर्थिक तौर पर कमजोर परिवारों की छात्राओं को डराकर उत्पीड़न किया है। सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी।- प्रमोद ऊंटवाल, विधायक पुरकाजी 

मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। छात्राओं के परिजनों को बुलाया गया था, लेकिन वह नहीं पहुंचे। एक परिजन की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।-कृष्ण कुमार विश्नोई, एएसपी

पुलिस ने उल्टा स्कूल संचालक से ली थी तहरीर
इस मामले में भाजपा विधायक ने पहले एसओ और सीओ को फोन कर जानकारी दी थी। इसके बाद शनिवार को एक स्कूल संचालक को थाने बुलाया गया और उससे पूछताछ की गई। बाद में उससे एक पत्रकार के खिलाफ अफवाह फैलाकर ब्लैकमेल करने की तहरीर लेकर छोड़ दिया था। अभिभावकों से बात करने की कोशिश नहीं की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed