Muzaffarnagar: किसान के घर बदमाशों का तांडव, 15 सदस्यों को बंधक बनाकर डाली डकैती, आठ लाख का सामान लूटकर फरार
मुजफ्फरनगर में चरथावल थानाक्षेत्र में बदमाशों ने एक ग्रामीण के मकान में घुसकर परिवार के 15 सदस्यों को हाथ बांधकर कमरे में बंधक बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में चरथावल थानाक्षेत्र में बदमाशों ने तांडव मचाया। यहां एक ग्रामीण के मकान में घुसकर बदमाशों ने परिवार के 15 सदस्यों को हाथ बांधकर कमरे में बंधक बना लिया और डकैती की वारदात को अंजाम दिया। बताया गया कि बदमाश मकान से तकरीबन आठ लाख की नगदी व जेवरात लेकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
यह भी पढ़ें: NIA Officer Murder Case: मुनीर का अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से बड़ा कनेक्शन, बीसीए नहीं अपराध में की पीएचडी, फिर ताबड़तोड़ वारदात
जानकारी के अनुसार ग्रामीण फरजंद के यहां रात करीब 12 बजे मकान में घुसकर पूरे परिवार के 15 सदस्यों के हाथ बांधकर एक कमरे में बंधक बनकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया गया कि बदमाश परिवार की चार महिलाओं के जेवरात, नकदी और घर में खड़ी बाइक व अन्य कीमती सामान समेटकर फरार हो गए।
बदमाश तकरीबन 7-8 लाख रुपए का सामान लेकर फरार हुए हैं। बदमाशों के फरार होने के बाद परिवार ने किसी तरह बंधन मुक्त होकर शोर मचाया, जिसके बाद सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने जंगल में बदमाशों की तलाश भी की लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय और सीओ सदर मौके पर पहुंचे और पड़ताल में जुटे। पुलिस के अनुसार मामले की छानबीन कर तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। बदमाशों की तलाश की गई लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका।