फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Miscreants damaged the dome of religious place, police reached on the spot

UP: शरारती तत्वों ने धार्मिक स्थल का गुंबद किया क्षतिग्रस्त, मौके पर पहुंचे अफसर, ग्रामीणों से की वार्ता

Thu, 10 Aug 2023 06:44 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 10 Aug 2023 06:44 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : शरारती तत्वों ने धार्मिक स्थल का गुंबद क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं, सूचना मिलने पर पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Miscreants damaged the dome of religious place, police reached on the spot
मुजफ्फरनगर पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर के चरथावल में शरारती तत्वों ने मुथरा गांव के रास्ते पर स्थित धार्मिक स्थल का गुंबद तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। ग्रामीणों ने खुद क्षतिग्रस्त हिस्से का निर्माण कराने का भरोसा दिया। सीओ सदर विनय गौतम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से वार्ता की। 

विज्ञापन


थानाभवन मार्ग से मुथरा गांव को जाने वाले मार्ग पर नंगला के ग्रामीणों की ईदगाह स्थित है। बृहस्पतिवार को ईदगाह के पांच गुंबदों में एक गुंबद क्षतिग्रस्त होने का मामला प्रकाश में आया। गांव के शाकिर मुखिया ने ईदगाह की मीनार क्षतिग्रस्त होने की सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन

थाना प्रभारी आईपीएस अभिजीत कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पहुंच गए। सीओ सदर ने भी ईदगाह पर पहुंचकर ग्रामीणों से बातचीत की। ईदगाह कमेटी के लोगों ने क्षतिग्रस्त गुबंद को ठीक कराने की खुद जिम्मेदारी ली। घटना को लेकर कोई तनाव नहीं है। ईदगाह पर क्षतिग्रस्त गुंबद में लगी डेढ़ फीट की स्टील धातु की वस्तु मौके से गायब थी। गुंबद का टूटा सीमेंट मौके पर पड़ा था।

यह भी पढ़ें: Murder: पुलिस चौकी से 50 मीटर की दूरी पर वारदात, बेटे-पोती को बनाया बंधक, बुजुर्ग दंपती पर बरसाईं गोलियां

कुछ लोगों का कहना था यह घटना कई दिन पुरानी हो सकती है। दरअसल, ईद के त्याेहार पर ही अकीकतमंद वहां नमाज अदा करने पहुंचते हैं। आमतौर पर वहां कोई नहीं जाता और सुनसान स्थान पर जंगल में ईदगाह स्थित है। बारीकी से देखने के बाद ही गुबंद क्षतिग्रस्त नजर आ रहा था। सीओ ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। कमेटी की तरफ से थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें: बेडरूम में मर्डर: गोलियों की आवाज से दहल उठे लोग, व्यापारी ने चीख-चीखकर तोड़ा दम, खतरनाक इरादे से आए थे बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed