फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar meeting of peace committee

प्रत्येक दशा में अमन, शांति बनाए रखें: सेल्वा

Wed, 18 Dec 2019 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar meeting of peace committee
लोकवाणी सभागार में बैठक लेती डीएम । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। डीएम सेल्वा कुमारी जे और एसएसपी अभिषेक यादव ने कहा कि प्रत्येक दशा में जिले में अमन और शांति कायम रखनी है। कहीं भी कोई अप्रिय घटना होती है तो इसकी सूचना प्रशासन को दें।
विज्ञापन

जिला पंचायत के चौधरी चरण सिंह सभागार में नागरिकता संशोधन कानून के संबंध में हुई शांति समिति की बैठक में डीएम ने कहा कि सभी समुदाय के लोग अमन एवं शांति बनाए रखें। किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना मिलने पर तुरंत उच्चाधिकारियों को सूचित करें। जिले में सांप्रदायिक सौहार्द का अच्छा इतिहास रहा है। उन्होंने कहा कि कोई भी संगठन अथवा समूह कोई ऐसी बात नहीं करेगा, जिससे सांप्रदायिक सौहार्द पर प्रतिकूल प्रभाव पडे़। उन्होंने कहा कि यह संवेदनशील समय है। सोशल मीडिया पर कोई गलत मैसेज, ट्वीट अथवा वीडियो न डाली जाए। उन्होंने कहा कि युवाओं को समझाने की आवश्यकता है। किसी के उकसावे में आकर कोई गलत कदम न उठाएं, जिससे कि उनका भविष्य खराब हो।
विज्ञापन

एसएसपी अभिषेक यादव ने कहा कि सोशल मीडिया पर गलत मैसेज डालने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। सोशल मीडिया के अलावा छोटे से छोटे ग्रुपों पर भी निगरानी रखी जा रही है। सोशल मीडिया में आने वाले मैसेज पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने सभी वर्गों के लोगों से आह्वान किया कि जनपद में किसी भी दशा में सांप्रदायिक सौहार्द न बिगड़ने पाए। व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर पर भी बारीकी से नजर रखी जा रही है। उन्होंने शांति समिति के सदस्यों से कहा कि किसी भी स्तर पर आस-पास कोई संदिग्ध मामला अथवा छोटी से छोटी घटना की जानकारी हो तो तुरंत सूचना दें, कार्यवाही होगी। सोशल मीडिया के माध्यम से गलत अफवाह फैलाने वालों एवं खुराफात करने वालों पर कार्यवाही होगी। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की धार्मिक टिप्पणी भी न की जाए। बैठक में एडीएम प्रशासन अमित सिंह, सीओ सदर दीक्षा शर्मा, सीओ नई मंडी हरीश सिंह भदौरिया सहित जमीयत उलेमा के मौलाना नजर, आसिफ राही, दिलशाद पहलवान सहित प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed