{"_id":"683c42c6fd1fece0260b0052","slug":"muzaffarnagar-maulvi-accused-of-raping-minor-student-in-madrasa-arrested-2025-06-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: मौलवी पर मदरसे में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने का आरोप, गिरफ्तार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: मौलवी पर मदरसे में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने का आरोप, गिरफ्तार किया
Sun, 01 Jun 2025 05:39 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 01 Jun 2025 05:39 PM IST
सार
हरिद्वार की रहने वाली महिला ने कुछ समय पहले ही अपनी दो बेटियों का दाखिला मदरसे में कराया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ मदरसे के मौलवी सीकरी निवासी सद्दाम पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। छात्रा की मां की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता का मेडिकल कराया है।
विज्ञापन
उत्तराखंड के हरिद्वार क्षेत्र की रहने वाली दो नाबालिग बहनें नई मंडी क्षेत्र के एक मदरसे में पढ़ती हैं। आरोप है कि कक्षा छह में पढ़ने वाली 15 वर्षीय छात्रा के साथ मौलवी ने पांच अप्रैल को मदरसे में ही दो बार दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप है कि मौलवी ने उसे डराया कि वह यह बात किसी को भी न बताए। उसके डर से छात्रा ने किसी से इस बारे में जिक्र नहीं किया। छात्रा ने चार दिन पहले अपनी मां को यह जानकारी दी। इसके बाद छात्रा की मां ने नई मंडी कोतवाली पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी को पकड़ लिया।
नई मंडी कोतवाली पुलिस ने बताया कि भोपा क्षेत्र के गांव सीकरी निवासी आरोपी मौलवी सद्दाम ने दो साल पहले अपना मदरसा खोला था, जिसमें हरिद्वार निवासी एक विधवा महिला ने अपनी दो नाबालिग बेटियों का कुछ समय पहले ही दाखिला कराया था। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को सुभाषनगर रजबहे की पटरी से गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पीड़िता का मेडिकल कराया है।