फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Maple Academy gets trophy

मैपल एकेडमी को मिली बेस्ट स्कूल की ट्राफी

Mon, 14 Oct 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar: Maple Academy gets trophy
मुजफ्फरनगर। एसडी पब्लिक स्कूल सीनियर विंग में दो दिवसीय अंतर विद्यालय एसडीपीएस मॉडल यूनाइटेड नेशंस सम्मेलन का समापन हो गया। दो दिवसीय कार्यक्रम में मैपल एकेडमी स्कूल खतौली को बेस्ट स्कूल की ट्राफी दी गई जबकि प्रवक्ता एफएस खान एवं पुनीता भंडारी को कुशल कार्यशैली के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

रविवार को समापन समारोह के दौरान अतिथि डा. माधुरी सिंह एडवोकेट ने कहा कि आज विश्व साइबर अपराध, जलवायु परिवर्तन एवं मानवाधिकारों की समस्याओं से जूझ रहा है। ऐसे में संयुक्त राष्ट्र की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। एसडीपीएस मॉडल यूनाइटेड नेशंस सम्मेलन के महासचिव मास्टर फारान मूनिस ने सभी का आभार जताते हुए हैमर ध्वनि से सम्मेलन समाप्ति की पारंपरिक औपचारिक घोषणा की। साथ ही आगामी वर्ष एमयूएन के लिए जैव विविधता थीम को प्रस्तावित किया।
विज्ञापन

इससे पूर्व कार्यक्रम में सभी देशों के छात्र प्रतिनिधियों ने निर्धारित विषयों पर भाषण दिए। भारतीय संसद के रूप में विभिन्न राज्यों का प्रतिनिधित्व करने वाले छात्र सांसदों ने संसदीय शालीनता को बनाए रखने एवं संसद के गरिमापूर्ण व्यवहार पर सहमति प्रदान की। कानून एवं समाज सुधार विषय पर समाज की विभिन्न बुराइयों के निस्तारण पर विचार किया गया। इस दौरान अनेक क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी समितियों के अध्यक्ष, उपाध्यक्षों को सम्मानित किया गया तथा विविध समितियों से पांच-पांच बेस्ट छात्र प्रतिनिधियों का चयन कर पुरस्कृत किया गया। सम्मेलन में 12 विद्यालयों के 250 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। प्रधानाचार्या चंचल सक्सेना ने प्रकाश पर्व दीपावली को प्रदूषण रहित मनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन कार्यक्रम में समाजशास्त्री डा. कलम सिंह, विद्यालय सचिव आकाश कुमार, सपना कुमार, दी एसडी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या नीलम महाना, शिव कुमार शर्मा, रेनू गोयल, कुमुद गार्गी, गीता मित्तल, रमनीत स्वरूप, श्वेता अरोरा, नीता मित्तल, रितेश कुमार त्यागी, कुमुद गार्गी, रुकैया जैदी, पुनीत सिंघल, सुनीता शाह, साहना जैन, सुप्रीत कौर, सोनिया अग्रवाल आदि का योगदान रहा। संचालन नूपुर गोयल, चारू वर्मा एवं ऋतु सैनी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed