{"_id":"668bbb86d7bf88657c080b48","slug":"muzaffarnagar-man-attempted-self-immolation-at-ssp-office-allegations-against-the-police-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: एसएसपी ऑफिस पर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, चीख चीख कर सुनाई आपबीती, पुलिस पर लगाए ये आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: एसएसपी ऑफिस पर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, चीख चीख कर सुनाई आपबीती, पुलिस पर लगाए ये आरोप
Mon, 08 Jul 2024 03:42 PM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 08 Jul 2024 03:42 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक युवक ने एसएसपी ऑफिस पर आत्मदाह का प्रयास किया। युवक ने पुलिसकर्मियों के सामने आपबीती सुनाते हुए पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद के नई मंडी कोतवाली के एक क्षेत्र निवासी युवक ने एसएसपी ऑफिस पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
युवक का कहना था कि 2019 में उसकी पत्नी के साथ सहारनपुर में दुष्कर्म किया गया था। इस मामले में सहारनपुर पुलिस से शिकायत करने के बाद भी आज तक कार्रवाई नहीं की गई। एसएसपी ऑफिस पर पहुंचे युवक ने अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया।
विज्ञापन
इससे पहले वह आग लगा पता तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसे सिविल लाइन थाना पुलिस अपने साथ ले गई है।
एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में सहारनपुर पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है।