फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar Lok Sabha: Sanjeev Baliyan or Harendra Malik, Who will be the new MP?

फैसला कल: मुजफ्फरनगर का नया सांसद काैन? संजीव बालियान या  हरेंद्र मलिक, किसके सिर सजेगा जीत का ताज

Mon, 03 Jun 2024 02:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 03 Jun 2024 02:43 PM IST
सार

 मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर कल नया सांसद तय हो जाएगा। इस सीट पर  भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान और सपा प्रत्याशी हरेंद्र मलिक के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।

विज्ञापन
Muzaffarnagar Lok Sabha: Sanjeev Baliyan or Harendra Malik, Who will be the new MP?
हरेंद्र मलिक, संजीव बालियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के नतीजे की घड़ी आ पहुंची है। मुजफ्फरनगर में भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान और सपा प्रत्याशी हरेंद्र मलिक के बीच सीधी टक्कर की संभावना है। बसपा प्रत्याशी दारा सिंह प्रजापति को मिलने वाले वोट भी नतीजों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन


कूकड़ा मंडी में सुबह आठ बजे से मतों की गिनती आरंभ होगी।  मुजफ्फरनगर लोकसभा में इस बार 18 लाख 16 हजार 284 मतदाताओं में से 59.13 प्रतिशत ने मताधिकार का प्रयोग किया है। जबकि साल 2019 में 68.32 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले थे।  मतदान प्रतिशत में गिरावट के चलते इस बार नतीजे भी चौकाने वाले हो सकते हैं।
विज्ञापन

 

भाजपा और सपा के बीच कड़े मुकाबले के आसार बन रहे हैं। दोनों दलों ने एक-दूसरे के कोर वोटरों में सेंधमारी की, जिससे समीकरण उलझ गए हैं। भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान साल 2014 और 2019 का लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। जबकि सपा प्रत्याशी हरेंद्र मलिक के पास भी राजनीति का लंबा अनुभव है।

किस विधानसभा में कितने मतदाताओं ने किया मतदान
विधानसभा        पुरुष                 महिला           कुल
चरथावल          114649              97374         212054
बुढ़ाना              132773             109188       241961
मुजफ्फरनगर   117168              97195         214375
खतौली             112449             91962          204412
पुरकाजी            110414            90872          201286
मीरापुर             107972             88490         196464
 

इन प्रत्याशियों ने लड़ा लोकसभा चुनाव
भाजपा से केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, सपा से हरेंद्र मलिक, बसपा से दारा सिंह प्रजापति, निर्दलीय सुनील त्यागी, मनु वर्मा, शशिकांत शर्मा, रेशू शर्मा, जय समता पार्टी से  नील कुमार, राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी से कविता पुंडीर, विशाल जनता पार्टी से बीरबल सिंह और अंकुर ने चुनाव लड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed