{"_id":"681f40894d13623df1036988","slug":"muzaffarnagar-khap-choudhary-said-they-will-give-every-bit-of-his-blood-for-the-country-2025-05-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: खाप चौधरी बोले- खून का एक-एक कतरा देश के लिए, हर जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: खाप चौधरी बोले- खून का एक-एक कतरा देश के लिए, हर जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार
Sat, 10 May 2025 05:34 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sat, 10 May 2025 05:34 PM IST
सार
सोरम गांव स्थित मुख्यालय सर्वखाप के चौधरियों, थांबेदारों की पंचायत हुई। इसमें फैसला हुआ कि चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर लगाएंगे, जिससे प्राप्त रक्त जरूरत पड़ने पर सेना के काम आ सके।
विज्ञापन
पंचायत में बोलते चौधरी नरेश टिकैत।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सर्वखाप के मुख्यालय सोरम में भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे हालातों को लेकर शनिवार को एक आपातकाल पंचायत हुई। चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि सरकर खापों को देश और सेना के हित में जो भी जिम्मेदारी देगी, उसे निभाया जाएगा।
विज्ञापन
सभी खापों के चौधरियों, तपे, थांबों ने कहा कि इस संघर्ष में देश के प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षामंत्री और देश की सेना के साथ खाप हैं। इन परिस्थितियों में खापें पूर्णरूप से आश्वस्त करती हैं कि लहू का एक-एक कतरा देश के लिए न्यौछावर कर देंगे। जो भी जिम्मेदारी सरकार देगी, उसे निभाएंगे।
यह भी पढ़ें...
Meerut: महिलाओं को पीटने का मामला गर्माया, अखिलेश यादव ने किया वीडियो शेयर, अतुल प्रधान बोले- आमरण अनशन करेंगे
यह भी पढ़ें...
Meerut: महिलाओं को पीटने का मामला गर्माया, अखिलेश यादव ने किया वीडियो शेयर, अतुल प्रधान बोले- आमरण अनशन करेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि 15 मई 2025 को महात्मा चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत की 14वीं पुण्यतिथि पर जिला मुख्यालयों पर रक्तदान किया जाएगा, जिसे सरकार अपने अधिकृत सरकारी रक्त संस्थाओं से करवाए और युद्ध की स्थिति में उसे देश के लिए उपयोग में लाया जाए।
देश के खाद्यान्न की स्थिति को देखते हुए सभी खापों ने निर्णय लिया है कि सरकार को पूर्णरूप से आश्वस्त करते हैं कि देश के किसी भी नागरिक को भूखा नहीं सोने दिया जाएगा। खाद्यान्न की आपूर्ति सुचारू रूप से जारी रखेंगे।