{"_id":"6230a0b10bb7a23e8506d3e6","slug":"muzaffarnagar-kawal-case-bjp-mla-vikram-saini-has-appear-in-court-but-policemen-have-not-reach","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर दंगे का मामला: अदालत में पेश हुए भाजपा विधायक विक्रम सैनी, गवाही के लिए नहीं पहुंचे पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर दंगे का मामला: अदालत में पेश हुए भाजपा विधायक विक्रम सैनी, गवाही के लिए नहीं पहुंचे पुलिसकर्मी
Tue, 15 Mar 2022 07:50 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 15 Mar 2022 07:50 PM IST
सार
भाजपा विधायक विक्रम सैनी मंगलवार को अदालत में पेश हुए। लेकिन गवाही के लिए पुलिसकर्मी कोर्ट नहीं पहुंचे। अब अगली सुनवाई के लिए 30 मार्च की तारीख रखी गई है।
विज्ञापन
कोर्ट में पेश हुए भाजपा विधायक विक्रम सैनी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर दंगे के दौरान जानसठ क्षेत्र के कवाल गांव में हुए बवाल के मामले में नामजद खतौली के भाजपा विधायक विक्रम सैनी अदालत में पेश हुए। गवाही के लिए पुलिसकर्मी कोर्ट नहीं पहुंचे। अगली सुनवाई 30 मार्च को होगी।
विज्ञापन
कवाल गांव में ममेरे भाई गौरव और सचिन की 27 अगस्त 2013 को हत्या कर दी गई थी। 28 अगस्त 2013 को गांव में हिंसा भड़की। हवाई फायरिंग हुई और तनाव का माहौल बन गया था। जानसठ थाने के तत्कालीन प्रभारी शैलेंद्र कुमार ने विक्रस सैनी समेत 27 लोगों को नामजद करते हुए गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। इस प्रकरण की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश स्पेशल एमपी/एमएलए कोर्ट संख्या-6 गोपाल उपाध्याय की अदालत में चल रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: चुनावी रंजिश में खूनी संघर्ष: मेरठ के इस गांव में जमकर पथराव और फायरिंग, 12 लोग हुए घायल, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
विशेष लोक अभियोजक नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि गवाही के लिए जानसठ थाने के तत्कालीन एसओ शैलेंद्र कुमार, एसआई शाहिद अली और एसआई गंगाशरण को समन भेजे गए थे, तीनों ही मंगलवार को अदालत में हाजिर नहीं हुए। खतौली विधायक अदालत में पेश हुए। अगली सुनवाई के लिए 30 मार्च की तिथि तय कर दी गई है।
यह भी पढ़ें: काम पर लौटा बुलडोजर: शपथ से पहले मेरठ में बड़ी कार्रवाई, कुख्यात बदन सिंह बद्दो का ठिकाना किया जमींदोज