फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: jammed on Roorkee road

दिन भर रुड़की रोड पर लगा रहा जाम

Mon, 14 Oct 2019 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar: jammed on Roorkee road
पाइप लाइन के कार्य के चलते रुडकी रोड पर लगा जाम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
दिनभर रुड़की रोड पर लगा रहा जाम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रुड़की रोड पर नाले में ह्यूम पाइप डालने का काम नागरिकों के लिए मुसीबत बन गया है। जल निगम ने कोतवाली के पास सड़क तोड़कर पाइप लाइन बिछाने का कार्य एक दिन में पूरा कर लेने का दावा किया गया था, लेकिन दूसरे दिन भी काम चलता रहा। सड़क बंद होने से यातायात बाधित रहा और दिन भर रुड़की रोड पर लोग जाम से जूझते रहे।
जल निगम रुड़की रोड पर नालों में ह्यूम पाइप डाल रहा है। दस दिन से भी ज्यादा समय से सड़क किनारे नाले को तोड़कर गड्ढे खोद दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त कोतवाली के पास सड़क के दोनों ओर के नालों को पाइप लाइन से जोड़ा रहा है। इसके लिए सड़क तोड़ दी गई है। बीच में नगर पालिका की पानी की पाइप लाइन आ जाने के कारण इसे ऊंचा उठाने का काम चल रहा है। इसके लिए सड़क के एक ओर गहरा गड्ढा खुदा है, जिससे ट्रैफिक वन-वे हो गया है। दो दिन से मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। रविवार को भी दिन भर वाहन चालक जाम से जूझते रहे। आगामी कुछ दिनों तक यह काम पूरा होता नजर नहीं आ रहा है। पाइप लाइन के गड्ढे के कारण अग्रवाल साइकिल स्टोर के सामने से शहर कोतवाली तक मार्ग पूरी तरह बंद है।
विज्ञापन

कारोबार हुआ ठप, दुकानदारों ने किया प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। बीते कई दिनों से नाला निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गड्ढों के कारण दुकानदार परेशान हैं। त्योहारी सीजन में उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है। दुकानों के आगे गड्ढे खोदकर डाल दिए गए हैं, लेकिन इन्हें बंद नहीं किया गया। इससे आक्रोशित दुकानदारों ने नावल्टी चौक पर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार रानू भाभरिया, दीपक शर्मा, संजय, राशिद सिद्दीकी, विक्की, ईश्वर दयाल, राजेश एवं भास्कर आदि ने बताया कि कई दिनों पहले दुकानों के आगे गड्ढे खोदे गए थे। फिर इससे आगे काम शुरू कर दिया गया। जल निगम के अधिकारी आगे को काम बढ़ाते जा रहे हैं, जबकि पहले खोदे गए गड्ढों को बंद नहीं करा रहे। उनकी दुकानें बंद पड़ी हैं, जो खुली हैं उन पर ग्राहक नहीं आ रहे हैं। त्योहारी सीजन होने के बावजूद दुकानों पर बिक्री नहीं हो रही। इसके विरोध में दुकानदारों ने जल निगम के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया और निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed