फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: It rained all day long

दिन भर होती रही बारिश, जनजीवन प्रभावित

Tue, 07 Jan 2020 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar: It rained all day long
रिमझिम बारिश में छाता लेकर जाती युवती। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
दिनभर होती रही बारिश, जनजीवन प्रभावित
विज्ञापन

अधिकतम तापमान में गिरावट से बढ़ी गलन, गन्ने की कटाई बाधित, कोल्हुओं का संचालन ठप
फोटो समाचार
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। मौसम में बदलाव के बाद सोमवार को बारिश शुरू हो गई। लगातार हो रही बूंदाबांदी से जनजीवन प्रभावित रहा। बारिश से सर्दी में इजाफा हो गया है और अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई है। खेतों में नमी बढ़ जाने से गन्ने की कटाई बाधित हो गई है और कोल्हुओं का संचालन ठप हो गया है।
बीते करीब चार दिन से रोजाना धूप निकल रही थी, लेकिन रविवार से मौसम के मिजाज में बदलाव आ गया। रविवार दोपहर बाद से बादल छा गए थे। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक सोमवार सुबह से ही बारिश शुरू हो गई। बारिश तेज नहीं थी, लेकिन दिन भर बूंदाबांदी से जनजीवन प्रभावित रहा। बीच-बीच में बारिश की रफ्तार तेज हो जाती। बारिश और हवा के चलते जिले के अधिकतम तापमान में भी गिरावट आ गई है। अधिकतम तापमान 15 डिग्री तथा न्यूनतम 9.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। उधर, खेतों में नमी हो जाने से गन्ने की कटाई बंद हो गई है। इसके चलते गन्ना क्रय केंद्रों और शुगर मिलों पर गन्ने की सप्लाई नहीं हुई। गन्ना नहीं आने तथा ईंधन गीला हो जाने से कोल्हुओं का संचालन भी ठप हो गया है।
विज्ञापन

हो चुकी है गेहूं की अधिकांश अगेती बुवाई
मुजफ्फरनगर। बीते कई दिनों से किसान गेहूं की बुवाई करने में लगे थे। उन्हें मौसम खराब होने की आशंका थी। उप निदेशक कृषि जसवीर तेवतिया के मुताबिक अधिकांश किसान गेहूं की अगेती बुवाई कर चुके हैं। कुछ ही कृषक बुवाई से रह गए होंगे। अब अगेती बुवाई करने का समय निकल चुका है। बारिश यदि ज्यादा होती है तो जो गेहूं एक-दो दिन पहले बोए गए हैं उनका जमाव प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर की सड़कों पर पसरा कीचड़
मुजफ्फरनगर। दिन भर हुई बूंदाबांदी से शहर की सड़कों पर कीचड़ पसर गया है। रुड़की रोड पर डिवाइडर निर्माण काम चल रहा है। इसके चलते शिव चौक के आसपास के क्षेत्र में कीचड़ फैला रहा। घास मंडी की निर्माणाधीन सड़क पर कीचड़ हो जाने से आवागमन बाधित रहा। मालवीय चौक से अंसारी रोड, मोती महल, साकेत और रामपुरी की गलियों में पानी भर जाने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed