{"_id":"68515802a5cf3ea592063ebc","slug":"muzaffarnagar-irrigation-department-employee-shot-himself-his-head-was-torn-to-pieces-2025-06-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: सिंचाई विभाग के कर्मचारी ने खुद को गोली से उड़ाया, सिर के चीथड़े उड़े, खून से सन गया पूरा कमरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: सिंचाई विभाग के कर्मचारी ने खुद को गोली से उड़ाया, सिर के चीथड़े उड़े, खून से सन गया पूरा कमरा
Tue, 17 Jun 2025 05:27 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 17 Jun 2025 05:27 PM IST
सार
Suicide News: गांव मुकुंदपुर निवासी मोहित कुछ दिन से डिप्रेशन में था। वह गुमसुम रहता था और गुस्सा ज्यादा करने लगा था। सोमवार रात उसने सुसाइड कर लिया।
विज्ञापन
सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तितावी के गांव मुकुंदपुर निवासी मोहित (29) ने घरेलू परेशानी के चलते गोली मारकर आत्महत्या कर ली। कुछ दिन से मोहित गुमसुम सा रहने लगा था। शव को मोर्चरी भेजकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मोहित मुजफ्फरनगर में सिंचाई विभाग में नौकरी करता था। उसकी नौकरी को अभी लगभग डेढ़ वर्ष ही हुआ था। वह अधिकतर चुपचाप ही रहता था। परिवार में एक छोटा भाई रोहित और मम्मी-पापा हैं। पिता के पास 10 बीघा जमीन है। कुछ जमीन ठेके पर लेकर खेती कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव वालों ने बताया कि स्नातक की शिक्षा प्राप्त करने के बाद मोहित की सिंचाई विभाग में नौकरी लग गई। कुछ दिनों से वह किसी सोच विचार में रहता था और गुस्सा बहुत करता था। एक साल पहले भी उसने अपने दाहिने हाथ की उंगली काट ली थी। सोमवार रात वह अपने मकान में ऊपर के कमरे में सोने चला गया। देर रात उसके कमरे से गोली चलने की आवाज आई।
परिवार वालों ने जाकर देखा तो उसके सिर में गोली लगी थी और वह कमरे में लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ा था, उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
थाना पुलिस का कहना है कि युवक ने ऐसा कदम किस कारण से उठाया, इसकी जांच चल रही है। परिजनों ने कुछ भी लिखित में नहीं दिया है। मामला घरेलू परेशानी से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।
थाना पुलिस का कहना है कि युवक ने ऐसा कदम किस कारण से उठाया, इसकी जांच चल रही है। परिजनों ने कुछ भी लिखित में नहीं दिया है। मामला घरेलू परेशानी से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।