फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Inspector found dead in rented room, was posted in Budhana police station

UP: नाश्ता लेने नहीं आया दरोगा न कॉल उठाया, अंदर से बंद मिला कमरा, दरवाजा तोड़ा तो सन्न रहे गए साथी

Tue, 31 Oct 2023 11:26 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 31 Oct 2023 11:26 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर तैनात दरोगा मंगलवार सुबह न तो नाश्ता लेने मैस पहुंचा और न ही साथियों का कॉल उठाया। अनहोनी का शक हुआ तो साथी कमरे पर पहुंचे लेकिन दरवाजा अंदर से बंद मिला। अंदर दरोगा को मृत पड़ा देख साथी पुलिसकर्मी सन्न रहे गए। पढ़ें पूरी खबर।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Inspector found dead in rented room, was posted in Budhana police station
मृतक दरोगा का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद के बुढ़ाना कोतवाली में तैनात दरोगा रविंद्र यादव (54) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह अपने किराए के कमरे में मृत मिले। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

विज्ञापन


बुलंदशहर के कस्बा गुलावठी निवासी दरोगा रविंद्र यादव पुलिस लाइन से करीब चार महीने पहले बुढ़ाना कोतवाली में आए आए थे। उन्होंने कोतवाली के सामने ही एक गली में किराए पर कमरा लिया था। वह रात में अपने कमरे पर सोने के लिए गए थे। सुबह के समय वह कोतवाली के मैस में खाना खाने लेने के लिए नहीं पहुंचे तो साथियों ने कॉल किया लेकिन रिसीव न हुई। इसके बाद पुलिसकर्मी उन्हें देखने के लिए कमरे पर गए तो कमरा अंदर से बंद मिला।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: 'मंत्री का आदमी हूं, 24 घंटे में कुर्सी से हटवा दूंगा', सड़क के ठेकेदार ने सहायक अभियंता को दी धमकी
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर कोतवाली प्रभारी बृजेश शर्मा पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने किसी तरह कमरे का गेट खुलवाया तो दरोगा रविंद्र यादव बिस्तर पर मृत हालत में पड़े मिले। उन्हें तुरंत ही सीएचसी पर ले जाया गया तो वहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सीओ हिमांशु गौरव भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने दरोगा के परिजनों को सूचना कराई और इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस हार्ट अटैक से मौत होना मान रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed