{"_id":"69db2fefda3a8e786b013eaf","slug":"muzaffarnagar-husband-killed-his-wife-with-a-machete-absconded-after-committing-the-crime-2026-04-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर में पत्नी की हत्या, मौत होने तक मारता रहा खुरपी, बुजुर्ग मां के सामने की वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर में पत्नी की हत्या, मौत होने तक मारता रहा खुरपी, बुजुर्ग मां के सामने की वारदात
Sun, 12 Apr 2026 11:09 AM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:09 AM IST
सार
यूपी के मुजफ्फरनगर स्थित गांव सिंभालकी में पूरन सिंह ने अपनी पति सविता की हत्या कर दी। वारदात के बाद फरार आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है। शराब पीकर पूरन सिंह ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
सविता की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छपार थाना क्षेत्र के गांव सिंभालकी में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस ने दो टीमें गठित की हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
पुलिस को गांव सिंभालकी से सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। डायल 112 और थाना छपार पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपी पति पूरन सिंह उर्फ पिंटू (50) ने अपनी पत्नी सविता (45) की खुर्पी मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया। घटना के समय घर पर परिवार के दोनों बच्चे मौजूद नहीं थे, केवल 90 वर्षीय सास मौजूद थीं, जो शायद सदमे में थीं और घटना के बारे में अधिक जानकारी नहीं दे सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, आरोपी पूरन सिंह शराब पीने का आदी है और संभवतः इसी आदत के कारण उसने यह खौफनाक कदम उठाया। नशे की हालत में उसने अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फील्ड यूनिट ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं, जो जांच में सहायक होंगे।
पुलिस की कार्रवाई
सीओ सदर डॉक्टर रवि शंकर मिश्रा ने बताया कि आरोपी पूरन सिंह की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। थाना छपार पर पुलिस की दो विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो फरार आरोपी की तलाश में विभिन्न संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस का लक्ष्य जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाना है ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

शराब फिर बनी कत्ल की वजह
यह घटना एक बार फिर पारिवारिक हिंसा और नशे की लत के खतरनाक परिणामों को उजागर करती है। पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश जारी है और उम्मीद है कि वह जल्द ही कानून के शिकंजे में होगा। इस दुखद घटना ने सिंभालकी गांव में शोक की लहर दौड़ा दी है।
ये भी देखें...
सीसीएसयू: अब बीए, बीएससी और बीकॉम के हर छात्र को पढ़ना होगा एआई, इतने अंकों का होगा पेपर