फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Husband gave triple talaq to his wife after the tractor was not found in the dowry

UP: दहेज में ट्रैक्टर न मिलने पर पत्नी को दिया तलाक, पीड़िता की आपबीती सुन पुलिस हैरान,आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

Mon, 20 Feb 2023 06:29 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 20 Feb 2023 06:29 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : दहेज में ट्रैक्टर नहीं मिला तो व्यक्ति ने अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई। पुलिस ने भी मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Husband gave triple talaq to his wife after the tractor was not found in the dowry
तीन तलाक मामला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में तीन तलाक का मामला सामने आया है। छपार निवासी महिला का आरोप है कि उसके पति ने दहेज में ट्रैक्टर नहीं देने पर मायके में पहुंचकर तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने दहेज अधिनियम और तीन तलाक की धाराओं में महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


थाना छपार क्षेत्र निवासी शबाना की शादी हरिद्वार के थाना मंगलौर के गांव खेमपुर निवासी शाह आलम के साथ हुई थी। शादी में कई लाख रुपये खर्च किए गए। इसके बाद उसके परिवार में एक बेटे व बेटी ने जन्म लिया। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले शबाना को कम दहेज का ताना देकर उसका उत्पीड़न करते थे।
विज्ञापन


आरोप है कि शाह आलम की पूर्व में भी पुरकाजी में शादी हुई थी और शबाना से शादी के समय इस तथ्य को छिपाया गया। पहली पत्नी को भी आरोपियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया था। आरोपी परिवार शादी के बाद से अतिरिक्त दहेज में ट्रैक्टर की मांग करते रहे है। पीड़िता के साथ सभी आरोपी आए दिन बहाने बनाकर मारपीट करते रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: प्रेमी युगल की मौत का मामला: तीन दिन पहले खरीदा था तमंचा, खून से सना मिला कमरा, मोबाइल में थे आपत्तिजनक फोटो

कुछ दिन पहले आरोपी ससुर मोहम्मद मुर्तजा, सास मकीना, जेठ तमरेज, जेठानी सामिन व देवर उस्मान मायके में आए और बताया कि उन्होंने शाह आलम की दूसरी शादी के लिए लड़की देख ली है। इसके बाद शाह आलम ने तीन तलाक दे दिया। आरोप है कि जान से मारने की धमकी भी दी। महिला थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: गांव में दहशत: हो गया ब्रेकअप... टुडे आईएम वेरी सेड और हो गई वारदात, जल्द खुलेगा प्रेमी युगल की मौत का राज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed