फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Husband beats wife with stick, dies in hospital

Muzaffarnagar : शौहर ने बीवी को डंडे से पीटा, अस्पताल में मौत; पति-पत्नी में लंबे समय से चल रहा था विवाद

Sun, 14 Jul 2024 01:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 14 Jul 2024 01:22 AM IST
सार

आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजन घायल को लेकर मेरठ मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान पीड़िता की मौत हो गई है। पति समेत परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ तहरीर दी गई है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Husband beats wife with stick, dies in hospital
रुखसार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना क्षेत्र के बढ़ीवाला गांव में रुखसार (35) की कहासुनी के बाद उसके शौहर ने डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी। आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजन घायल को लेकर मेरठ मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान पीड़िता की मौत हो गई है। पति समेत परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ तहरीर दी गई है।

विज्ञापन


सरधना के मोहल्ला धर्मपुरी ईदगाह नई बस्ती निवासी रुखसार (35) का विवाह करीब 14 साल पहले छपार क्षेत्र के गांव बढ़ीवाला निवासी मुरसलीन के साथ हुआ था। दंपत्ति सरधना में रह रहा था। शनिवार को बच्ची की टीसी लेने की बात कर मुरसलीन अपनी पत्नी को बढ़ीवाला ले आया।
विज्ञापन


दोनों के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई। जिसके बाद आरोपी ने डंडे से अपनी पत्नी की पिटाई शुरू कर दी। सिर में चोट लगने से रुखसार गंभीर घायल हो गई। हमलावर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोग पीड़िता को पहले जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान रुखसार की मौत हो गई। मृतका के भाई असमान ने आरोपी पति और ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। एक आरोपी सरधना और एक बिजनौर का रहने वाला है। 


दंपती में चला आ रहा था विवाद
पति-पत्नी के बीच विवाद चला आ रहा था। इसी वजह से दंपती सरधना में रह रहा था। स्कूल में बच्ची के प्रवेश के लिए टीसी की जरूरत थी, दोनों शनिवार सुबह आठ बजे सरधना से बढ़ीवाला के लिए निकले थे। दोपहर के समय झगड़ा हुआ। रुखसार के चार लड़के व दो लड़की है, बड़ा बेटा नौ वर्ष का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed