फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: How Shruti's love marriage turned upside down, her husband and child went away

Muzaffarnagar: श्रुति की लव मैरिज में आया हेट, पति और बच्चा हुआ दूर, ससुराल के बाहर धरना देने पर मजबूर

Wed, 18 Jun 2025 09:40 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 18 Jun 2025 09:40 PM IST
सार

कायस्थवाड़ा निवासी श्रुति वर्मा ने तीन साल पहले सराफा बाजार निवासी शुभांकर वर्मा से परिजनों की नाराजगी के बाद भी शादी की थी। शादी के बाद से पति-पत्नी की कभी नहीं बनी। कोर्ट केस भी हो गया, कई बार समझौता भी हुआ, मगर हालात नहीं सुधरे।   

विज्ञापन
Muzaffarnagar: How Shruti's love marriage turned upside down, her husband and child went away
ससुराल के बाहर धरने पर बैठी श्रुति। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीन साल पहले प्रेम विवाह करने वाली युवती को ससुरालियों ने बच्चा छीन कर घर से बाहर निकाल दिया। बच्चे की खातिर वह सराफा बाजार में ससुराल के बाहर धरना देकर बैठ गई। वहीं ससुराल के सभी लोग ताला लगाकर कहीं चले गए।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला कायस्थवाड़ा निवासी श्रुति वर्मा ने तीन साल पहले सराफा बाजार निवासी शुभांकर वर्मा से परिजनों के विरोध के बावजूद प्रेम विवाह किया था। पिछले साल विवाहिता का पति के साथ मनमुटाव हो गया, जिस कारण उसने पति व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। विवाहिता पति के साथ ससुराल में रहने लगी थी। इस दौरान एक बच्चे ने जन्म लिया। इसके बाद भी दोनों में विवाद रहने लगा। विवाहिता ने इस बारे में पुलिस अधिकारियों से शिकायत की।
 
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के आदेश पर दोनों पक्षों की कई बार काउंसलिंग कराई गई। हर बार समझौता हुआ और विवाहिता अपनी ससुराल चली गई। शहर कोतवाली पुलिस ने बताया कि शनिवार को भी विवाहिता ने कोतवाली आकर शिकायत की थी। मारपीट व परेशान करने का आरोप लगाया था। उस समय भी समझौता होने पर विवाहिता ससुराल चली गई थी।
 

सोमवार को एक बार फिर से कोतवाली आकर शिकायत की थी। पति को भी बुलाया गया तो उसने विवाहिता को उसके आचरण के कारण रखने से मना करते हुए कोर्ट में तलाक का वाद दायर करने की बात कही थी। इसके बाद यह परिवार घर पर ताला लगाकर चला गया है। विवाहिता ने बुधवार को ससुराल के बाहर धरना शुरू कर दिया। शहर कोतवाली पुलिस ने बताया कि विवाहिता के ससुराल वालों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।
 

यह बोली विवाहिता-
विवाहिता का कहना है कि घर से बाहर निकाल दिया है। उसका बच्चा भी नहीं दे रहे हैं। ससुराल वालों ने घर में अंदर से ताला लगाया हुआ है। ससुर ने उसे यहां आने से मना किया है, पुलिस से कोई न्याय नहीं मिला है। उसे अपना बच्चा चाहिए, इसलिए वह यहां बैठी है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed