फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Hindus are not safe even in India: Togadia

हिंदुस्तान में भी हिंदू नहीं सुरक्षित : तोगड़िया

Mon, 06 Jan 2020 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar: Hindus are not safe even in India: Togadia
मुजफ्फरनगर में प्रेसवार्ता करते अतंरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डा. प्रवीण तोगड़िया ने पाकिस्तान में ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर हमले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। इससे निपटने का उपाय बताते हुए कहा कि पाक में सेना भेजकर उसके दो टुकड़े करा दें और ननकाना साहिब को राजधानी बनाते हुए हिंदू देश का दर्जा दें। जब इंदिरा गांधी पाक में सेना भेजकर बांग्लादेश बनवा सकती हैं तो अब ऐसा क्यों नहीं हो सकता। इसके अलावा उन्होंने सीएए का समर्थन करते हुए कहा कि बांग्लादेश और पाकिस्तान से आने वाले हिंदुओं को सुरक्षा देना अच्छी बात है, लेकिन भारत के हिंदू कब सुरक्षित होंगे।
विज्ञापन

रविवार सुबह दस बजे रुड़की रोड पर जिलाध्यक्ष देशराज चौहान के आवास पर पत्रकारों से वार्ता में डॉ. तोगड़िया ने जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने को जरूरी बताया। दो से ज्यादा बच्चे करने पर परिवार से वोटिंग के अधिकार के साथ अन्य सरकारी सुविधाएं छीन ली जाएं। सीएए का समर्थन करते हुए कहा कि बांग्लादेश और पाकिस्तान से आने वाले हिंदुओं को सुरक्षा देना अच्छी बात है, लेकिन भारत के हिंदू कब सुरक्षित होंगे। कश्मीर से विस्थापित हिंदुओं को कब वहां बसाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेरठ, मुजफ्फरनगर समेत आसपास के जिलों में हिंदू असुरक्षित हैं। उन्हें अपनी कम होती जनसंख्या की चिंता है। सरकार इस व्यापक विषय पर हिंदुओं को कब सुरक्षा देगी। अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्होंने मंदिर निर्माण के लिए इसलिए संघर्ष नहीं किया कि उनके नाम की तख्ती लगे। वहां मंदिर बने इसके लिए एक राम भक्त बनकर लड़ाई लड़ी। इससे पूर्व तोगड़िया ने संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से बैठक कर विभिन्न कार्यक्रमों के संबंध में चर्चा की। वह शनिवार रात ही मुजफ्फरनगर आ गए थे। इस दौरान हिंदू संघर्ष समिति संरक्षक मनीष चौधरी, नरेंद्र पंवार, प्रमोद मलिक, ईश्वरीय प्रसाद, सुभाष जोशी, सुभाष चौहान, निर्देश, सतेंद्र, सुमित बजरंगी, अतुल त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed