{"_id":"5f4556988ebc3e6d003d50f5","slug":"muzaffarnagar-health-services-will-be-better-cms-muzaffarnagar-news-mrt4979858143","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होगी: सीएमएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होगी: सीएमएस
विज्ञापन
स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होगी: सीएमएस
मुजफ्फरनगर। शासन की ओर से वर्ष 2019 के कायाकल्प अवार्ड के लिए पहले स्थान पर चुने गए जिला महिला अस्पताल की सीएमएस अमृता रानी भांभे ने कहा कि अवार्ड से मिली धनराशि से स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ की जाएगी। इस अवार्ड के तहत 30 लाख रुपये मिलेंगे, जिसका श्रेय सभी चिकित्सक, फार्मासिस्ट व स्वास्थ्यकर्मियों को है।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ अमृता रानी भांभे ने बताया कि जिला महिला अस्पताल को विशेष रूप से बायो मेडिकल वेस्ट का निस्तारण, परिसर में विशेष रूप से स्वच्छता, उपकरणों का रख-रखाव, रिकार्ड्स को बेहतर ढंग से रखा जाना, स्वच्छ जल, इमरजेंसी में तत्काल बेहतर उपचार आदि के कारण कायाकल्प अवार्ड मिला है। सीएमएस डा. भांभे ने बताया 2016-17 में आठवां नंबर, 2017-18 में पांचवां नंबर, 2018-19 में चौथा नंबर, 2019-20 में कायाकल्प के तहत जिला महिला अस्पताल पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर आया है। 2016 से लेकर अब तक लगातार अस्पताल के चिकित्सकों समेत पूरा स्टाफ मरीजों की सेवा और निरंतर जनहित कार्यों में लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि वह अपने स्टाफ के साथ आगे भी इसी प्रयास के साथ निरंतर कार्य करती रहेंगी। अस्पताल की मैनेजर प्रियंका तोमर ने बताया कि तीन दिनों तक टीम ने जिला व महिला अस्पताल में साफ-सफाई, मरीजों को मिलने वाली सेवाओं अभिलेखों के रख-रखाव के अलावा चिकित्सकों द्वारा मरीजों के साथ व्यवहार की पड़ताल की थी। टीम ने अपनी रिपोर्ट शासन को दी। शासन स्तर से अस्पतालों की व्यवस्था को लेकर हुए सर्वे में रैंक तैयार की गई, जिसमें मुजफ्फरनगर के जिला महिला अस्पताल ने 96.3 स्कोर के साथ 2019 कायाकल्प अवार्ड योजना में पहला स्थान हासिल किया। रैंक के आधार पर अस्पताल को 30 लाख रुपये की धनराशि दी जाएगी। इस राशि से अस्पताल में मरीजों के उपचार के लिये अत्याधुनिक उपकरणों को खरीदा जाएगा। रैंक उसी स्थान पर बनी रहे। इसके लिए प्रयास लगातार जारी रहेंगे। प्रदेश में पहली रैंक मिलना गर्व की बात है।