फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Groom stumbles while performing wedding rituals, strips off and throws away his clothes

Muzaffarnagar: फेरे लेते हुए लड़खड़ाया दूल्हा, नशे में कपड़े उतारकर फेंके, दुल्हन ने किया शादी करने से इंकार

Tue, 07 Jul 2026 10:32 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 07 Jul 2026 10:32 PM IST
सार

फुगाना थाना क्षेत्र के डूंगर से बुढ़ाना के टांडा माजरा में शिवम की बरात आई थी। यहीं पर फेरों के समय हंगामा हो गया। आरोप है कि शिवम ने दुल्हन के पिता के साथ भी अभद्रता की। दुल्हन ने यह सब देखकर शादी करने से साफ इंकार कर दिया।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Groom stumbles while performing wedding rituals, strips off and throws away his clothes
गांव में सजा मंडप। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंडप में शादी की रस्मों के बीच दूल्हा लड़खड़ाने लगा। अपने कपड़े भी उतारकर फेंक दिए। दुल्हन का पिता मामला जानने पहुंचा तो उसके साथ असभ्य व्यवहार किया गया। नाराज दुल्हन ने रस्में बीच में छोड़ दीं और शादी से इन्कार कर दिया। उधर, दूल्हे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भाजपा के पूर्व विधायक उमेश मलिक ने भी दोनों पक्षों से मामले की जानकारी ली है।
विज्ञापन

 

फुगाना क्षेत्र के गांव डूंगर निवासी शिवम की बरात बुढ़ाना के गांव टांडा माजरा में आई थी। वर और वधू पक्ष के बीच शादी की रस्में पूरी की जा रहीं थीं लेकिन मंडप में दूल्हे के पहुंचते ही मामला बिगड़ गया। रस्मों के दौरान दूल्हा कई बार लड़खड़ा कर गिरा, जिसके बाद उसे बरातियों ने चारपाई पर लिटा दिया। वधू पक्ष का आरोप है कि इस दौरान दूल्हे ने अपने कपड़े भी उतारकर फेंकने शुरू कर दिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह सब देखकर दुल्हन ने नाराजगी जताई और शादी से इन्कार कर दिया। दुल्हन का कहना था कि दूल्हे ने उसके पिता के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। दुल्हन को रिश्तेदारों और परिजनों ने समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह अपनी बात पर अड़ी रही। उसका कहना था कि वह अपने पिता का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। जिसने उसके पिता का अपमान किया, वह उसका ख्याल कभी नहीं रख सकता।
 
विज्ञापन

दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा लेकिन दुल्हन नहीं मानी। काफी देर तक चले हंगामे के बीच रिश्ता टूट गया। बराती वापस लौट गए। दूल्हे को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। बाद में उसे जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
 

बुलेट मांगी, धमकाया और फायर भी किया
दुल्हन के पिता सरदामल ने कोतवाली में तहरीर दी है। आरोप है कि शिवम अत्यधिक नशे में था और उसने बुलेट बाइक की मांग की। उन्होंने अपनी बेटी की शादी में कर्ज लेकर सात लाख रुपये खर्च किए हैं और वह दहेज में बुलेट बाइक देने में असमर्थ हैं। आरोप लगाया है कि बुलेट बाइक की मांग पूरी न करने पर उसे बर्बाद करने की धमकी दी गई और जान से मारने की नीयत से उस पर फायर भी किया गया।
 

दूल्हा पक्ष बोला - शीतल पेय में धोखे से कराया नशा
दूल्हे के चाचा महरू ने कहा कि शिवम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ लोगों ने उनसे रंजिश निकालने के लिए दूल्हे को शीतल पेय में नशीला पदार्थ पिला दिया। इसी वजह से शिवम की तबीयत खराब हो गई। दुल्हन पक्ष को समझाने की कोशिश की गई लेकिन वे नहीं माने। अतिरिक्त दहेज और बुलेट मांगने के आरोप निराधार है। दोनों पक्षों में फैसले की बात चल रही है।

दोनों पक्षों में चल रही समझौते की बात : सीओ
सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौते की बात चल रही है। उन्हें अभी तक तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

ये भी देखें...
UP: सहारनपुर में छह मस्जिद और मदरसे को हटाने का नोटिस, 15 दिन का दिया समय; जानें कहां हैं ये धार्मिक स्थल
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed