फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Girl students did catwalk in burqa in fashion show, Jamiat expressed objection

Muzaffarnagar: बुर्के में कैटवॉक पर आगबबूला हुए उलमा, जमीयत ने जताया एतराज, अभिनेत्री मंदाकिनी रही थीं मौजूद

Mon, 27 Nov 2023 03:57 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 27 Nov 2023 03:57 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बुर्के में कैटवॉक पर जमीयत ने एतराज जताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Girl students did catwalk in burqa in fashion show, Jamiat expressed objection
अभिनेत्री मंदाकिनी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद के श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेज में फैशन शो 'स्पलैश 2023' के अंतिम दिन रविवार रात बुर्के में रैंप पर कराए गए कैटवॉक पर मुस्लिम  समाज के संगठनों ने एतराज जताया है। जमीयत उलमा का कहना है कि यह बेहद निंदनीय है। बच्चों को शिक्षा के बजाए, गलत चीजों में उलझाया जा रहा है। भविष्य के लिए चेतावनी दी गई है। 
विज्ञापन


रविवार रात  शुभारंभ मुख्य अतिथि सानिया बिंदल, एमजी ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन सतीश गोयल, विशिष्ट अतिथि बिंदल ग्रुप के चेयरमैन राकेश बिंदल, श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलिजेज के चेयरमैन डाॅ एससी कुलश्रेष्ठ, संकल्प कुलश्रेष्ठ, डाॅ. प्रगति सक्सेना, मुक्ता कुलश्रेष्ठ, श्रीराम कॉलेज की अध्यक्ष डाॅ. पूनम शर्मा, प्राचार्या डाॅ. प्रेरणा मित्तल ने किया था।
विज्ञापन

 

Muzaffarnagar: Girl students did catwalk in burqa in fashion show, Jamiat expressed objection
बुर्के में कैटवॉक, मुजफ्फरनगर - फोटो : Amar Ujala

अभिनेत्री मंदाकिनी और टीवी कलाकार राधिका गौतम मुख्य अतिथि रहीं थीं। 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' की थीम पर रैंप पर छात्राओं और मॉडल्स ने कैटवॉक किया। देर रात बुर्के में भी मॉडल्स ने कैटवॉक किया था।
 

इस पर सोमवार को जमीयत उलमा के कन्वीनर मौलाना मुर्करम काजमी ने कड़ा एतराज जताते हुए शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। साथ ही श्रीराम कॉलेज को भविष्य केलिए चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed