फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Girl student got slapped 11 times after calling her lover to college, police caught him

Muzaffarnagar: प्रेमी को कॉलेज में बुलाकर छात्रा को लगवाए 11 थप्पड़, पुलिस ने पकड़ा तो बोला सॉरी, देखें वीडियो

Sun, 18 May 2025 01:47 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 18 May 2025 01:47 PM IST
सार

यह मामला भोपा रोड स्थित एक कॉलेज का है। वायरल वीडियो में युवक एक छात्रा को लगातार थप्पड़ मारता हुआ दिख रहा है। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार किया। रविवार को छेड़छाड़ की धारा और बढ़ा दी गई। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Girl student got slapped 11 times after calling her lover to college, police caught him
हाथ जोड़कर माफी मांगता युवक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपा रोड स्थित कॉलेज में छात्रा को थप्पड़ जड़ने वाले बाहरी छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर छेड़छाड़ की धारा बढ़ाई गई है। पुलिस के शिकंजे में फंसते ही आरोपी ने सॉरी बोलना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने कॉलेज और छात्रा की शिकायत के बाद पहले एनसीआर दर्ज कर शांतिभंग में चालान किया था। इसके बाद वीडियो की जांच हुई। छात्रा ने भी एसपी देहात से मुलाकात की थी, जिसके बाद इस मामले में आरोपी छात्र अमरजीत के खिलाफ छेड़छाड़ की धारा बढ़ा दी गई है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या था मामला
भोपा रोड स्थित कॉलेज में पढ़ने वाली दो छात्राओं के बीच कहासुनी हो गई थी। मामला बढ़ने पर एक छात्रा ने बाहरी छात्र को बुला लिया। आरोपी छात्र ने ऑडिटोरियम के पीछे ले जाकर छात्रा की पिटाई कर दी। वीडियो वायरल हुई तो मामला पुलिस तक पहुंचा।
 
विज्ञापन

अब तक क्या हुई कार्रवाई
आरोपी छात्र के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
- अपनी सहेली को पिटवाने वाली छात्रा का कॉलेज ने नाम काट दिया। परीक्षा के बाद आरोपी छात्रा अब इस कॉलेज में पढ़ाई नहीं कर सकेगी।
- प्राचार्य ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। छात्र नेता भी पीड़िता छात्रा के पक्ष में सक्रिय हो गए हैं।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed