{"_id":"6af4bc2d51072cc83107b17f","slug":"akhilesh-yadav-and-rakesh-tikat-news-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-185092-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"जो पीड़ित, वो पीडीए...ए का मतलब अन्नदाता : अखिलेश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जो पीड़ित, वो पीडीए...ए का मतलब अन्नदाता : अखिलेश यादव
विज्ञापन
लखनऊ में पूर्व सीएम अखिलेश यादव के साथ भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत : स्रोत सोशल मीडिया
मुजफ्फरनगर। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने लखनऊ में पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सिंह मुलाकात की। इस दौरान यूपी में किसानों की समस्याओं और उनके समाधान की चर्चा हुई। पूर्व सीएम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा कि हमने भी दोहराया कि जो पीड़ित, वो पीडीए। यह भी लिखा कि पीडीए में ए का मतलब अन्नदाता भी तो है।
बुधवार को लखनऊ में हुई इस मुलाकात का ब्योरा पूर्व सीएम ने अपनी पोस्ट से दिया। उन्होंने लिखा कि हरियाली सिर्फ़ समृद्धि का प्रतीक न हो बल्कि समृद्धि की हरियाली हर घर-द्वार-आंगन में लहलहाए, यह तभी संभव होगा जब किसान-किसानी और गांव-ग्रामीण अपनी मेहनत का मान भी पाएंगे और मूल्य भी।
किसान नेता राकेश टिकैत के साथ किसानों की समस्याओं पर चर्चा हुई और यह सच सामने आया कि किस तरह संपूर्ण यूपी में सबसे अधिक पीड़ित किसान वर्ग ही है। किसानों का लगातार बढ़ता समर्थन पीडीए को हर गांव, हर बूथ पर जिताने के लिए वचनबद्ध है। हम फिर दोहराएंगे कि जब खेत मुस्कुराएगा, तब देश मुस्कुराएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
सबसे मिलेंगे...चुनाव के एजेंडे में शामिल हो किसान
मुजफ्फरनगर। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक है। राजनीतिक दलों को किसानों को अपने एजेंडे में शामिल करना चाहिए। घोषणापत्र में किसानों जो जगह मिले। किसानों की मांग को लिखित में भी भेजा जाएगा। किसानों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से भी मिलेगा। सभी राजनीतिक दलों से मांग रखी जाएगी कि किसानों की समस्याओं का समाधान होना चाहिए।