{"_id":"605ca8408ebc3edbfe58e8c8","slug":"muzaffarnagar-gangster-on-eight-accused-of-double-murder-killing-two-friends-ten-months-ago","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर : दोहरे हत्याकांड के आठ आरोपियों पर गैंगस्टर, दस माह पहले की थी दो दोस्तों की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर : दोहरे हत्याकांड के आठ आरोपियों पर गैंगस्टर, दस माह पहले की थी दो दोस्तों की हत्या
Thu, 25 Mar 2021 08:42 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 25 Mar 2021 08:42 PM IST
सार
- शांतिनगर में की थी दो दोस्तों की हत्या, जेल में हैं सभी आरोपी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर शहर के भोपा रोड स्थित शांतिनगर में करीब दस माह पूर्व हुए दोहरे हत्याकांड के सभी आठ आरोपियों पर नई मंडी थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शांतिनगर में करीब दस माह पूर्व दो दोस्तों की हत्या कर दी गई थी। इनमें से शामली के सिंभालका निवासी अमित की लाश बंद मकान में और दूसरे बुलंदशहर निवासी अनुज उर्फ अन्नु का शव तीन दिन बाद गांव बढेड़ी के जंगल में जमीन में दबा मिला था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : मेरठ: वन विभाग की टीम पर धारदार हथियारों से हमला, खेतों में घुसकर बचाई जान, वन दरोगा समेत कई घायल, हालत गंभीर
विज्ञापन
मामले में पीड़ित परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के बाद पुलिस ने दोहरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इनमें जिला बुलंदशहर के गांव सैदपुरा निवासी हिटलर, गांव सैगली निवासी नरेंद्र, गांव चिगरागढ़ी निवासी नितिन, जनपद गौतमबुद्धनगर के बादलपुर निवासी अमित शर्मा व जोगेंद्र, गांव बढेड़ी निवासी सागर, शहर के अंकित विहार निवासी गौरव पंडित और बचनसिंह कॉलोनी निवासी मोहित शामिल थे।
तभी से सभी आरोपी जिला कारागार में बंद हैं। नई मंडी इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने उक्त सभी आरोपियों को गैँगस्टर एक्ट के तहत निरुद्ध कर दिया है। इनमें हिटलर को बतौर गैंग लीडर और अन्य सभी को गैंग का सदस्य होना बताया गया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/