फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar Ganesh Festival

सिद्घि विनायक गणपति का जन्मोत्सव मनाया 

Tue, 06 Sep 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 06 Sep 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar Ganesh Festival
शोभायात्रा में निकाली गई भगवान गणेश की झांकी। - फोटो : अमर उजाला
नगर में भगवान गणपति का जन्मोत्सव पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। कई स्थानों पर जन्म महोत्सव शुरू हुए। श्रीगणपति धाम मंदिर नई मंडी से भगवान श्री गणेश की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। नगर परिक्रमा के दौरान अनेक स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। बैंडबाजों के साथ निकली शोभायात्रा में सिद्घि विनायक भगवान गणपति की अनेक धार्मिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। 
विज्ञापन


श्रीगणपति धाम मंदिर नई मंडी में गणेश जन्म उत्सव आस्था और श्रद्धा के साथ शुरू हुआ। श्री गणपति धाम से शोभायात्रा का शुभारंभ शहर विधायक कपिल देव अग्रवाल, एसएसपी दीपक कुमार, समाजसेवी भीमसेन कंसल ने पूजा अर्चना कर किया। गणपति बप्पा की विशाल शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने अपने हाथों से भगवान गणेश का स्वर्ण रथ खींचा।  भगवान गणपति का नयनाभिराम स्वर्ण श्रृंगार किया गया था।
विज्ञापन


कई स्थानों पर भगवान गणपति के रथ पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया। जगह-जगह प्रसाद वितरण किया गया। यात्रा मार्ग को तोरणद्वारों, बैनरों और झंडी से सजाया गया था। नई मंडी से चलकर शोभायात्रा, भोपा रोड, द्वारिकापुर, गांधी कालोनी, ओवरब्रिज से होती हुई शहर में पहुंची। मालवीय चौक, अंसारी रोड, रुड़की रोड, शिव चौक, झांकी रानी चौक, कोर्ट रोड, प्रकाश चौक, महावीर चौक से नई मंडी होकर मंदिर धाम पर पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री गणपति धाम मंदिर समिति द्वारा गणपति जन्मोत्सव 14 सितंबर तक मनाया गया। छह सितंबर से 13 सितंबर तक मंदिर प्रांगण में पहली बार ऐतिहासिक 400 फीट लंबी दुर्गम पहाड़ी व झरनों के बीच भगवान गणपति के 12 स्वरूपों के दर्शन एवं बाबा अमरनाथ की गुफा के दर्शन की व्यवस्था रहेगी। शोभायात्रा में मुख्य रूप से अशोक गर्ग, जेपी गोयल, अशोक गोयल, विनोद राठी, नरेश अग्रवाल, बिजेन्द्र राणा,


संजीव अग्रवाल, अंकित, कुलदीप, मन्नी व अम्बरीश सिंघल आदि व्यवस्था बनाने में सक्रिय रहे। उधर, सनातन धर्म सभा भवन में पंडित राज भारद्वाज के निर्देशन में भगवान गणपति को 36 वां जन्मोत्सव शुरु हुआ। विधि विधान से पूूजा अर्चना कर भगवान सिद्घि विनायक की प्रतिष्ठा कराई गई। यहां जन्मोत्सव 11 सितंबर तक चलेगा। चंद्रभान खन्ना, भूपाल सिंह अहलावत, संजय मित्तल, अमित मित्तल, शंकर स्वरुप बंसल, सुरेश खन्ना, अजय तायल, रजनीश मित्तल, नंद किशोर आदि ने पूजा कराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed