फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: funeral of military personnel with state honors

सैन्यकर्मी का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Sun, 23 Aug 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar: funeral of military personnel with state honors
सैनिक मोहित बालियान को श्रद्धांजलि देते मंत्री, पुलिस और सेना के जवान। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सैन्यकर्मी का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
विज्ञापन

भौराकलां (मुजफ्फरनगर)। जम्मू-कश्मीर के राजौरी-पुंछ सेक्टर से सैन्यकर्मी मोहित बालियान का शव रविवार सुबह घर लाया गया। यहां परिजनों के साथ ही केंद्रीय राज्यमंत्री, डीएम सहित अन्य अफसर व जनप्रतिनिधियों ने सैन्यकर्मी को श्रद्धांजलि अर्पित की। यहां से पुष्प वर्षा करते हुए शव को पैैतृक खेत पर ले जाया गया, जहां सेना के जवानों व पुलिस गारद की सलामी के बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया।
थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी नौआबाद निवासी मोहित बालियान (27) पुत्र ताराचंद की करीब डेढ़ साल से तैनाती जम्मू-कश्मीर के राजौरी-पुंछ सेक्टर में चल रही थी, जहां शुक्रवार सुबह गोली लगने से उसकी मौत हो गई थी। रविवार सुबह सेना के जवान सैन्यकर्मी मोहित बालियान का शव लेकर भौराकलां पहुंचे, जहां केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने शव अपनी सुपुर्दगी में ले लिया। इसके बाद शव को करीब पांच किलोमीटर की दूरी तक केंद्रीय राज्यमंत्री ट्रैक्टर-ट्रॉली में लेकर मोहित के घर पहुंचे। वहां गमगीन परिजनों ने अपने लाडले के अंतिम दर्शन किए, जिसके बाद डीएम सेल्वा कुमारी जे समेत अन्य पुलिस-प्रशासनिक अफसरों के साथ ही जन प्रतिनिधियों ने मोहित को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद शव को पुष्प वर्षा के साथ करीब दो किलोमीटर दूर स्थित मोहित के पिता के पैतृक खेत पर ले जाया गया। वहां सेना के जवानों व जिला मुख्यालय से पहुंची पुलिस गारद ने सैन्यकर्मी के शव को अंतिम सलामी दी। इसके बाद बड़े भाई नितिन बालियान ने मुखाग्नि देकर शव का अंतिम संस्कार किया। इसके बाद मोहित के पिता ताराचंद को तिरंगा सौंपकर सेना के जवान धर्मेंद्र सिंह व एके पटियाल के नेतृत्व में वहां से लौट गए।
विज्ञापन

जब तक सूरज चांद रहेगा. मोहित तेरा नाम रहेगा
भौराकलां। गांव गढ़ी नौआबाद निवासी सैन्यकर्मी मोहित बालियान के शव को श्रद्धांजलि देने के लिए ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा। ग्रामीणों ने जब तक सूरज-चांद रहेगा, मोहित तेरा नाम रहेगा, जैसे नारे लगाकर गांव के लाडले को अंतिम विदाई दी। सैन्यकर्मी के शव को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देने वालों में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान के साथ ही स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत, पूर्व राज्यमंत्री योगराज सिंह, पूर्व विधायक राजपाल सिंह बालियान, लोकदल जिलाध्यक्ष अजीत राठी, नितिन मलिक, योगेश बालियान, डीएम सेल्वा कुमारी जे, एसपी सिटी सतपाल आंतिल, एसपी देहात नेपाल सिंह, सीओ फुगाना राममोहन शर्मा, एसडीएम बुढ़ाना कुमार भूपेंद्र और तहसीलदार मनोज कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed