फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: fraudulently cheated one thirty lakh rupees by treasury in the house

मुजफ्फरनगर : मकान में खजाना दबा होने का झांसा देकर ठगे 1.30 लाख रुपये

Thu, 25 Mar 2021 12:08 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 25 Mar 2021 12:08 AM IST
सार

  • तथाकथित तांत्रिक ने मकान में खजाना दबा होने का दिया झांसा

विज्ञापन
Muzaffarnagar: fraudulently cheated one thirty lakh rupees by treasury in the house
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर के जानसठ थाना क्षेत्र में तथाकथित तांत्रिक ने मकान में करोड़ों रुपये का खजाना दबा होने का लालच देकर तंत्रमंत्र विद्या दिखाकर 1.30 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मोहल्ला हुसैनपुरा निवासी रईस ने देकर बताया कि कि वह दर्जी है। जनवरी में उसकी दुकान के बराबर में चाय की दुकान पर जिला मेरठ के थाना सरधना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति चाय पीने के लिए आया था।
विज्ञापन


उस व्यक्ति ने बताया कि वह एक आलिम है और उसे जादू टोना उतार-चढ़ाव में किसी प्रकार की परेशानी को दूर करने का महारत हासिल है। रईस के मकान में उसकी बेटी काफी दिनों से बीमार चल रही थी। रईस ने तांत्रिक से अपनी पुत्री का इलाज करने के लिए कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

तथाकथित तांत्रिक रईस के घर पहुंचा और उसने बताया कि उसके मकान में करोड़ों रुपये का खजाना दबा हुआ है। वह उस खजाने को निकाल सकता है, लेकिन इसके बदले उसे एक लाख तीस हजार रुपये देने होंगे। पीड़ित तथाकथित तांत्रिक के झांसे में आ गया। उसने तांत्रिक को एक लाख तीस हजार रुपये दे दिए।

11 मार्च 2021 को तांत्रिक ने रईस के मकान में तंत्र मंत्र विद्या की, लेकिन कोई खजाना नहीं निकला। इसके बाद तांत्रिक अपने गांव चला गया। रईस तांत्रिक को तलाश करते हुए उसके गांव में पहुंचा, जहां पर पता चला कि आरोपी कोई तांत्रिक नहीं है। वह लोगों को ठगने का काम करता है।  

रईस ने बताया कि तथाकथित तांत्रिक गांव भलेड़ी निवासी राकेश से दस हजार रुपये, गांव सादपुर निवासी मास्टर बालमुकुंद से 15 हजार रुपये इसी प्रकार घरेलू परेशानी व बीमारी दूर करने की बात करके ठगकर ले गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर तथाकथित तांत्रिक के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed