फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Former MLA Mohammad Ghazi was interrogated for 10 hours, sent to jail

Muzaffarnagar: पूर्व विधायक मोहम्मद गाजी से 10 घंटे पूछताछ, जमानत अर्जी निरस्त होने पर भेजा जेल, ये है मामला

Thu, 17 Apr 2025 08:10 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 17 Apr 2025 08:10 PM IST
सार

पूर्व विधायक मोहम्मद गाजी को जेल में बंद पूर्व विधायक शाहनवाज राना को मोबाइल उपलब्ध कराने का आरोपी बनाया गया है। अदालत ने गाजी को 10 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Former MLA Mohammad Ghazi was interrogated for 10 hours, sent to jail
मोहम्मद गाजी को जेल ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जेल में बंद पूर्व विधायक शाहनवाज राना से बरामद मोबाइल का सिम बिजनौर के पूर्व विधायक मोहम्मद गाजी ने अपने नौकर के बेटे समीर की आईडी पर फर्जीवाड़ा कर निकलवाया था। पुलिस ने पूर्व विधायक को एसीजेएम प्रथम कोर्ट में पेश किया। अदालत ने गाजी का जमानत प्रार्थना पत्र निरस्त कर दस दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

 

पिछले महीने 25 मार्च की रात चेकिंग के दौरान जेल में बंद पूर्व विधायक शाहनवाज राना से मोबाइल बरामद हुआ था। जेलर राजेश कुमार ने पूर्व विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। नई मंडी कोतवाली पुलिस मुकदमे की विवेचना कर रही है। पुलिस विवेचना में खुलासा हुआ है कि बरामद सिम शेरकोट के समीर की आईडी पर लिया गया था। समीर ने पूछताछ में बताया था कि उसकी आईडी बिजनौर के बढ़ापुर के पूर्व विधायक और शाहनवाज राना के समधी मोहम्मद गाजी के पास थी। मोहम्मद गाजी ने फर्जीवाड़ा कर समीर की आईडी पर सिम निकलवाया था। जिसके चलते नई मंडी कोतवाली पुलिस ने मोहम्मद गाजी को नोटिस देकर बुलाया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को गाजी बयान दर्ज कराने नई मंडी कोतवाली पहुंचे थे। पुलिस ने दस घंटे तक पूछताछ की। रात में गाजी को फर्जीवाड़ा कर सिम निकलवाने व शाहनवाज राना के परिजनों तक पहुंचाने का आरोपी बना लिया था। गाजी ने पुलिस को बताया कि वह नहीं जानता कि जेल तक सिम कैसे पहुंचा।
नई मंडी कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह मेडिकल कराने के बाद कड़ी सुरक्षा में मोहम्मद गाजी को कोर्ट में पेश किया। जहां सुनवाई के बाद उसे दस दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि पूर्व विधायक मोहम्मद गाजी को फर्जीवाड़े व सिम को शाहनवाज राना के परिजनों तक पहुंचाने का आरोपी बनाया है। कोर्ट ने आरोपी को दस दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। मोबाइल बरामद होने के मुकदमे में धोखाधड़ी सहित कई धाराओं को बढ़ाया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed