फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Former CM Dinesh Sharma said that the miscreants fled the state in the BJP government

UP: पूर्व डिप्टी CM बोले- BJP सरकार में प्रदेश छोड़कर भाग गए बदमाश, अलीगढ़ को लेकर कही ये बड़ी बात

Sat, 29 Oct 2022 09:26 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 29 Oct 2022 09:26 PM IST
सार

Muzaffarnagar News: पूर्व डिप्टी CM दिनेश शर्मा ने कहा कि BJP सरकार में बदमाश प्रदेश छोड़कर भाग गए। उन्होंने कहा कि संत देवदूत होते हैं, जहां संत, वहां पर वसंत।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Former CM Dinesh Sharma said that the miscreants fled the state in the BJP government
पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि संत देव दूत होते हैं। जहां संत होते हैं, वहां वसंत होता है। जहां वसंत होता है, वहां समस्याओं का अंत होता है। भारतीय संस्कृति अन्य संस्कृतियों से अलग है। 

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर जनपद में खतौली के गांव शाहपुर में शिव गोरख सिद्धपीठ के संचालक पीठाधीश्वर सावरकर नाथ योगी की ओर से आयोजित संत सम्मेलन में पहुंचे पूर्व उप-मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। पूर्व उप-मुख्यमंत्री ने मंच पर उपस्थित संतों का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। इसके बाद पूर्व उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव में संत सम्मेलन होना बड़ी बात है। जहां संत होते है, वहां गरिमा अपने आप बढ़ती है। भारत की व्यवस्था धर्म पर आधारित है। हिंदू कल्याण करने की इच्छा रखता है। हम जन्मदिन पर दीप जलाकर जीवन में प्रकाश करते है। अंग्रेज मोमबत्ती को बुझाकर केक चाकू से काटकर और बांटकर जन्मदिन मनाते हैं। वह काटने और बांटने का काम करते हैं, जबकि हिंदू धर्म के लोग अलग-अलग को मिलाओं और एक करों पर काम करते हैं। उन्होंने कहा कि जहां संत होते है, वहां पवित्रता बढ़ जाती है। 
विज्ञापन


श्रम कल्याण परिषद के राज्यमंत्री सुनील भराला ने कहा कि संत सम्मेलन युवा को दिशा देने का काम करता है। मनुष्य के जीवन, कानून, शिक्षा की जो नीति होती है वह संतों की देन है। कार्यक्रम अध्यक्षता श्री 1008 महामंडलेश्वर कृपादास शुक्रताल और संचालन राजीव शर्मा ने किया। कार्यक्रम में संदीप भगत, निर्मलदास, योगी भीमनाथ, स्वामी तुरियानंद, महामंडलेश्वर गोपाल महाराज, संत निर्भय दास, राजकुमार, मोहित फौजी, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, अमित कसाना, डॉ ओमपाल सिंह, चेयरमैन संतरपाल, सूबे सिंह राणा, महामंडलेश्वर प्रबोधानंद गिरी, हरिओम राणा, प्रवीण उपस्थित रहे। इस दौरान एसडीएम जीत सिंह राय, सीओ हिमांशु गौरव, इंस्पेक्टर संजीव कुमार मय पुलिस फोर्स के उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अजूबाः गाय ने दिया ऐसे बछड़े को जन्म, दो मुंह-चार आंख और तीन कान देख हैरत में लोग, खास हैं तस्वीरें

कार्यक्रम के बाद दिनेश शर्मा भाजपा नेता राजकुमार छाबड़ा के आवास पर पहुंचे। केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान, कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल सहित अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। भंगेला चेक पोस्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

‘भाजपा सरकार में बदमाश प्रदेश छोड़कर भाग गए’
पूर्व उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि दंगे के दौरान मुजफ्फरनगर के गांवों से लोग पलायन करने लगे थे। बेटी-बहू की रक्षा करने के लिए पहरा देना पड़ता था। मगर, अब ऐसा नहीं है। अच्छी सड़के, शौचालय, गरीब के घरों में गैस है। बदमाश प्रदेश छोड़कर भाग गए है। सब शांति से रह रहे है। अलीगढ़ में जिन स्थान पर तमंचे बनाने का काम किया जाता था, वहां अब ऑटोमेटिक राइफल बनाने के लिए कंपनी लगी है। कहा कि भारत के 12 हजार लोग यूक्रेन में फंसे थे, उस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों देश के राष्ट्रपति से बात कर सही सलामत वापस बुलाया। हमारे देश के झड़े और भारत माता की जय बोलने वालों पर गोलियां नहीं चली। 

यह भी पढ़ें: 400 लोगों के धर्मांतरण का मामला: तीन महिलाओं को भेजा जेल, थाने में जमकर हंगामा, देखिए तस्वीरें

‘केजरीवाल का हर बयान राजनीतिक स्टंट’
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बयान पर पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि केजरीवाल का हर बयान राजनीतिक स्टंट होता है। वह चुनाव के पास हनुमान चालीसा तक याद करते है। मेरठ में कुछ लोगों के जबरन धर्म परिवर्तन पर उन्होंने कहा कि कोई जबरन धर्म परिवर्तन नहीं करा सकता। यदि कोई कोशिश करेगा तो कठोरतम दंड दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed