फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Five youths riding in a car moving on the highway, waving pistols and weapons, watch video

Muzaffarnagar: हाईवे पर चलती कार में पांच युवक, तमंचे लहराते हुए गा रहे गाना, बंदूक उठा गोली चला, देखें वीडियो

Fri, 13 Jun 2025 07:17 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 13 Jun 2025 07:17 PM IST
सार

39 सेकेंड के इस वीडियो ने सनसनी मचा दी है। पांचों युवक गाने गा रहे हैं और हथियार लहरा रहे हैं। बीच में एक युवक कहता भी है कि ऐसा करने पर मुकदमा दर्ज हो सकता है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Five youths riding in a car moving on the highway, waving pistols and weapons, watch video
तमंचा लहराता युवक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कार में सवार पांच युवकों की वीडियो वायरल हुई है। एक युवक तमंचा लहरा रहा है। धारदार हथियार का भी प्रदर्शन किया गया। सभी युवक गाने गाते हुए मस्ती कर रहे है। वीडियो नई मंडी क्षेत्र के रहने वाले युवकों की बताई जा रही है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को वायरल हुई एक वीडियो कुछ ही देर में चर्चा का विषय बन गई। 39 सेकेंड की वीडियो किसी ने हाईवे पर जाते हुए रात के समय बनाई। कार में पांच युवक सवार हैं, जिनमें तीन आगे व दो पीछे बैठे हैं। सभी युवक मस्ती के मूड में हैं और गाना गा रहे हैं।
कार में पीछे की सीट के पायदान पर डंडे रखे हैं। पीछे सीट पर बैठा युवक तमंचा निकालकर उसे लहराते हुए गाना गा रहा है। वह एक धारदार हथियार निकाल कर उसका प्रदर्शन करता है।

यह भी देखें...
Bijnor: सीडीओ के सामने ही चली गई मेडिकल अस्पताल की बिजली, डायलिसिस बीच में रुकने से युवक की मौत, रोती रही मां    
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इन युवकों को यह भी पता है कि वे गलत काम कर रहे हैं लेकिन इसके बाद भी ऐसा किया जा रहा है। एक युवक तो कहता भी है कि उन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो सकता है।
वीडियो नई मंडी क्षेत्र के रहने वाले युवकों की बताई जा रही है। हालांकि इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि वीडियो की जांच कराई जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed