फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Five people on a bike...van collided, mother and seven year old son died

Muzaffarnagar: एक बाइक पर पांच लोग... वैन ने मारी टक्कर, मां और सात साल के बेटे की मौत

Tue, 10 Dec 2024 05:31 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 10 Dec 2024 05:31 PM IST
सार

पानीपत खटीमा मार्ग पर हुए इस हादसे में बाइक सवार पांचों लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। अन्य तीनों घायलों को मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Five people on a bike...van collided, mother and seven year old son died
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

शहर कोतवाली के पानीपत खटीमा मार्ग पर गांव पीनना बाईपास के पास वैन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार संगीता (36) और बेटे अवि (7) की मौत हो गई। मृतका की बेटी, देवर सहित तीन लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन

 

थाना तितावी के गांव जसोई निवासी नरेश की पत्नी संगीता अपने बेटे अवि और बेटी काजल (18) के साथ लुधियाना अपनी रिश्तेदारी में गई थी। वहां से वह सोमवार रात रोडवेज बस से मुजफ्फरनगर बस अड्डे पर पहुंची थी। वहां उन्हें घर जाने के लिए कोई साधन नहीं मिला तो महिला ने अपने देवर को सूचना दी।
सोमवार देर रात महिला का देवर संदीप अपने एक पड़ोसी सचिन के साथ बाइक पर उन्हें लेने के लिए मुजफ्फरनगर पहुंचा। यह सभी पांचों लोग मुजफ्फरनगर से एक ही बाइक पर घर के लिए चले।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पानीपत खटीमा मार्ग पर गांव पीनना बाईपास के पास सामने से आ रही एक वैन ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार पांचों लोग घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने मां-बेटे को मृत घोषित कर दिया। अन्य तीनों घायलों को मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
हादसे के बाद चालक वैन को छोड़कर फरार हो गया। सीओ सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि हादसे का मुकदमा कर लिया गया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed