{"_id":"5f42b3ac8ebc3e3cef53f846","slug":"muzaffarnagar-first-liquor-party-then-murdered-muzaffarnagar-news-mrt4976530126","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले शराब पार्टी, फिर कर दी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले शराब पार्टी, फिर कर दी हत्या
विज्ञापन
पहले शराब पार्टी, फिर कर दी हत्या
मुजफ्फरनगर। मिमलाना रोड स्थित सम्राट इंटर कॉलेज के पीछे आसिफ की हत्या करने से पहले शराब पार्टी की गई। इसके बाद उसे वहीं पर गोलियों से भून दिया गया। घटनास्थल से शराब की खाली बोतल, बीयर केन, गिलास के साथ ही पिस्टल की गोलियों के सात खोखे भी बरामद किए गए हैं।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मिमलाना रोड स्थित सम्राट इंटर कॉलेज के पीछे करीब 150 मीटर की दूरी पर कच्चा रास्ता पार कर संजय सैनी की ट्यूबवेल है, जो मेन रोड से नहीं नजर आती। ट्यूबवेल के कमरे के आगे बरामदा छपा हुआ है, जिससे सीढ़ियां छत पर गईं हैं। इसके आगे भी काफी खाली जगह है। अमूमन छिपी हुई जगह के चलते यहां न तो किसी तरह का आवागमन है और न ही कोई आता-जाता है। इसी ट्यूबवेल के आगे खाली जगह में आसिफ की लाश पड़ी मिली। शव से चंद कदमों की दूरी पर सीढ़ियों के नीचे शराब की एक खाली बोतल, बीयर के दो खाली केन, खाली गिलास व नमकीन पाउच भी पड़े मिले। इससे साफ है कि ट्यूबवेल पर शव के पास ही पिस्टल की गोलियों के सात खोखे भी बरामद किए गए हैं।
बाइक पर दो युवकों के साथ देखा गया था आसिफ
मुजफ्फरनगर। महमूदनगर निवासी आसिफ की हत्या के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए घटनास्थल के पास स्थित सम्राट इंटर कॉलेज के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ली है। इस फुटेज में आसिफ पहले अकेला ट्यूबवेल की तरफ जाता देखा गया। इसके बाद वह लौटकर आया और कुछ देर बाद फिर बाइक सवार दो युवकों के साथ ट्यूबवेल की तरफ गया। इसकी पुष्टि मिमलाना रोड स्थित एक सपा नेता के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से भी हुई है। सूत्रों के अनुसार इस फुटेज में भी आसिफ बाइक सवार दो युवकों के साथ सम्राट इंटर कॉलेज की तरफ जाते हुए कैद हुआ है। माना जा रहा है कि पुलिस बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर इन आरोपियों की तलाश कर रही है, जिसके लिए पांच टीमों का भी गठन कर दिया गया है।
विज्ञापन
फोरेंसिक टीम को भी मिले अहम सुराग
मुजफ्फरनगर। दिनदहाड़े हुई आसिफ की हत्या के मामले में फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की जांच की। सूत्रों के अनुसार इस टीम को मौके से काफी अहम सुराग हाथ लगे हैं। इन्हीं सुरागों के आधार पर पुलिस ने सर्विलांस के माध्यम से भी मामले की जांच की है। माना जा रहा है कि जल्द ही पुलिस हत्याकांड का खुलासा कर सकती है।
एसपी सिटी सतपाल आंतिल का कहना है कि पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल के पास की सीसीटीवी फुटेज और फोरेंसिक टीम की जांच में कई अहम सुराग मिले हैं। इनके आधार पर हत्यारोपियों की धरपकड़ के लिए पांच टीमों का गठन कर दिया गया है। बहुत जल्द हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा।