फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Fire caused by short circuit wreaks havoc, loss of lakhs in Maya Fertilizer Factory

Muzaffarnagar: शॉर्ट सर्किट से भड़की आग ने मचाई तबाही, माया फर्टीलाइजर फैक्टरी में लाखों का नुकसान

Fri, 18 Jul 2025 11:04 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 18 Jul 2025 11:04 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर के भोपा रोड स्थित माया फर्टीलाइजर फैक्टरी में शुक्रवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में लाखों का नुकसान हो गया। फैक्टरी बंद होने के कारण आग देर से पकड़ी गई, फायर ब्रिगेड ने शटर तोड़कर आग बुझाई।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Fire caused by short circuit wreaks havoc, loss of lakhs in Maya Fertilizer Factory
आग बुझाते दमकलकर्मी - फोटो : अमर उजालाआग बुझाते दमकलकर्मी

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद में शुक्रवार को भोपा रोड स्थित माया फर्टीलाइजर फैक्टरी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने लाखों रुपये का नुकसान कर दिया। फैक्टरी बंद होने के कारण आग का पता समय पर नहीं चल पाया और जब धुंआ उठता देखा गया, तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी।

विज्ञापन


मनोज कुमार की फैक्टरी, जो खेतों में दवाइयों के छिड़काव के लिए स्प्रे मशीन बनाती है, उस समय बंद थी क्योंकि कांवड़ यात्रा के चलते छुट्टी थी। दोपहर करीब 2 बजे पास से गुजर रहे राहगीरों ने फैक्टरी से धुआं उठते देखा और पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: सास-ससुर के लिए कांवड़ लेकर आई शबनम... गंगाजल कलश से झुके कंधे, फिर भी नहीं डगमगाई शिवभक्तों की आस्था

विज्ञापन
विज्ञापन

Muzaffarnagar: Fire caused by short circuit wreaks havoc, loss of lakhs in Maya Fertilizer Factory
आग बुझाते दमकलकर्मी - फोटो : अमर उजालाआग बुझाते दमकलकर्मी

शटर तोड़कर पहुंची टीम
फैक्टरी का मुख्य शटर बंद होने के कारण फायर ब्रिगेड को अंदर घुसने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। टीम को शटर काटना पड़ा और साथ ही पास की दूसरी फैक्टरी की छत से होकर अंदर प्रवेश करना पड़ा।

अग्निशमन अधिकारियों के अनुसार, आग इतनी तेज थी कि टिन शेड गिर गया और एक दीवार भी टूट गई। आग बुझाने में करीब ढाई घंटे का समय लगा, लेकिन मशीनों तक आग पहुंचने से पहले ही बड़ी मशक्कत से उसे काबू में कर लिया गया।

बच गया कुछ सामान
फायर अफसर अनुराग कुमार के अनुसार, आग से फैक्टरी का एक बड़ा हिस्सा जल गया लेकिन कई मशीनें और गोदाम का सामान बचा लिया गया। फिर भी लाखों का नुकसान हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed