फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Farmers took out sugarcane-tricolor march, burnt sugarcane Holi, raised these demands

Muzaffarnagar: किसानों ने निकाला गन्ना-तिरंगा मार्च, जलाई गन्ने की होली, उठाईं ये मांगें

Mon, 15 Jan 2024 06:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 15 Jan 2024 06:26 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सोमवार को किसानों ने गन्ना बकाया भुगतान समेत विभिन्न समस्याओं को उठाते हुए गन्ना तिरंगा मार्च निकाला और गन्ने की होली जलाई।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Farmers took out sugarcane-tricolor march, burnt sugarcane Holi, raised these demands
गन्ने की होली जलाते किसान - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने शहर के विभिन्न  से गन्ना तिरंगा मार्च निकाला। ढोल नगाड़ों के साथ शहर के मुख्य चौराहों और मार्गों से होते हुए वापस कलेक्ट्रेट पहुंचकर गन्ने की होली जलाई। किसानों ने कहा कि सरकार ने किसानों को इतना मजबूर कर दिया है।

विज्ञापन


भाकियू अराजनैतिक ने धरने के 14वें दिन सोमवार को कलेक्ट्रेट से गन्ना-तिरंगा मार्च निकाला। यह प्रकाश चौक, महावीर चौक, आर्य समाज रोड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, झांसी रानी चौक, कोर्ट रोड से होते हुए वापस कलेक्ट्रेट में समाप्त हुआ। यहां किसानों ने गन्ने की होली जलाकर अपना आक्रोश जताया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सबके राम:  दारुल उलूम में अनुपम पल की गवाह बनेगी उर्दू की रामायण, रामचरित मानस का भी अध्ययन करते हैं छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि शायद सरकार तक किसानों की बात नहीं पहुंच पा रही है। सरकार को संदेश देने के लिए मार्च निकाला गया। दो सालों से गन्ना मूल्य नहीं बढ़ा है। गन्ने के दाम 450 रुपये प्रति क्विंटल होना चाहिए। अभी भी अगर गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया जाता है तो 17 जनवरी को प्रदेश के हर जिले में प्रदर्शन किया जाएगा।

राष्ट्रीय संगठन मंत्री चौधरी उधम सिंह ने कहा कि सरकार को किसानों की इतनी परीक्षा नहीं लेनी चाहिए। मंडल अध्यक्ष नीरज पहलवान ने कहा कि सरकार गूंगी बहरी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि अगर किसानों के लिए संगठन पीछे नहीं हटेगा। गन्ना तिरंगा मार्च के साथ क्रांति का आगाज हो चुका है, अब वह चुप नहीं बैठेंगे।

इस मौके पर प्रदेश सचिव मुर्तजा बालियान, युवा जिलाध्यक्ष अक्षय त्यागी, मोरना ब्लॉक अध्यक्ष अंकित जावला, बिजेंद्र बालियान, धर्मेंद्र, सोनू, विपिन त्यागी, शाहनजर, वसीम खान, मासूम त्यागी मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed