फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar:Farmer dies in road accident, due to overturning of tractor trolley

मुजफ्फरनगर: युवा किसान की सड़क हादसे में मौत, ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से हुआ हादसा

Thu, 22 Jul 2021 11:23 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 22 Jul 2021 11:23 AM IST
सार

रास्ते में बुग्गी को बचाने के चक्कर में उसकी ट्रैक्टर ट्रॉली नाले में गिर कर पलट गई। ट्रैक्टर के नीचे दबने से विपिन की मौत हो गई।

विज्ञापन
Muzaffarnagar:Farmer dies in road accident,  due to overturning of tractor trolley
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व ग्रामीण - फोटो : Amar Ujala Meerut

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में आज सुबह हुए दर्दनाक हादसे में एक युवा किसान की मौत हो गई। बताया गया कि चारा लाते वक्त ट्रैक्टर ट्रॉली नाले में पलटने से यह हादसा हुआ। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं क्रेन की सहायता से ट्रैक्टर ट्रॉली को बाहर निकाला गया। युवा किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव फुगाना निवासी विपिन मलिक (35) पुत्र तेजवीर गुरुवार सुबह ट्रैक्टर ट्रॉली से खेत में चारा लेने जा रहा था। 

इसी दौरान रास्ते में बुग्गी को बचाने के चक्कर में उसकी ट्रैक्टर ट्रॉली नाले में गिर कर पलट गई। ट्रैक्टर के नीचे दबने से विपिन की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed