{"_id":"64d4bebb872f0d86b408eee6","slug":"muzaffarnagar-family-buried-under-debris-after-roof-link-collapses-one-year-old-dies-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: छत की कड़ी टूटने से मलबे में दब गया परिवार, एक साल के मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: छत की कड़ी टूटने से मलबे में दब गया परिवार, एक साल के मासूम की मौत
Thu, 10 Aug 2023 04:11 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 10 Aug 2023 04:11 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर जनपद के शाहपुर में बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में एक साल के मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा मकान की छत की कड़ी टूटने के कारण हुआ। वहीं परिवार के अन्य सदस्य बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
मलबे में दबकर मासूम की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर के शाहपुर कसबे में हुए दर्दनाक हादसे में एक साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मोहल्ला कस्सावान में मकान की कड़ी टूटने से छत गिर गई। मलबे में दबने से एक साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। हादसे में घर के मालिक सहित परिवार के चार अन्य सदस्य गंभीर घायल हैं।
विज्ञापन
मोहल्ला कस्सावान निवासी भूरा कुरैशी की पत्नी मीना, बेटी राबिया (17), नाजिया (24) और एक साल का धेवता अरम कमरे में सोए हुए थे। बुधवार रात करीब ढाई बजे कड़ी टूटने से मलबे में परिवार दब गया। बरामद में सो रहे भूरा कुरैशी ने शोर मचाया तो पड़ोसी एकत्र हो गए। मलबे में दबे परिवार को बाहर निकाला।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar News: कई माह से गबन कर रहा था केनरा बैंक का कर्मचारी
विज्ञापन
हादसे में अरम की मौके पर मौत हो गई, जबकि मकान मालिक भूरा सहित परिवार के अन्य सदस्य घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। तहसीलदार बुढ़ाना बृजेश कुमार राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया ।
ग्रामीणों ने तहसीलदार को बताया कि पीड़ित ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवेदन किया हुआ है, जिस पर तहसीलदार ने आश्वासन दिया कि पीड़ित के मकान को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत प्राथमिकता के आधार पर बनवाया जाएगा। गमगीन माहौल में मासूम बच्चे को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।