फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Canara Bank employee was embezzling for many months

Muzaffarnagar: कई माह से गबन कर रहा था केनरा बैंक का कर्मचारी, पर्ची पर मुहर लगाकर देता, लेकिन रकम जमा न करता

Wed, 09 Aug 2023 11:46 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 09 Aug 2023 11:46 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर में बैंक का कर्मचारी कई माह से यह गोलमाल करने में लगा था। शिकायत हुई तो गबन का मामला सामने आ गया और मामला पुलिस तक जा पहुंचा। आरोपी कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया।
 

विज्ञापन
Canara Bank employee was embezzling for many months
कैनरा बैंक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद के शाहपुर के केनरा बैंक में 33 लाख 16 हजार 227 रुपये का गबन एक दिन में नहीं हुआ। बैंक का कर्मचारी कई माह से यह गोलमाल करने में लगा था। किसी भी बैंक अधिकारी और कर्मचारी को इस बारे में जानकारी नहीं हो सकी। शिकायत हुई तो गबन का मामला सामने आ गया और मामला पुलिस तक जा पहुंचा। आरोपी कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया।
विज्ञापन


ऐसे करता रहा गबन
आमतौर पर खाताधारक बैंक में कैशियर को रकम और जमा करने की पर्ची दे देता है। इसके बाद कैशियर रकम जमा करने वाली पर्ची पर बैंक की मुहर लगाकर देता है। इससे समझ लिया जाता हैं कि रकम खाते में जमा हो गई। मगर, आरोपी बैंक कर्मचारी रकम जमा करने वाली पर्ची पर मोहर लगाकर दे तो देता था। मगर, इस पर्ची और रकम को बैंक में जमा न कर अपने पास रख लेता था।
विज्ञापन

इनके साथ हुआ धोखा 
- धनायन निवासी सुनील के तीन लाख लिए। दो लाख वापस कर दिए। एक लाख वापस नहीं किए।
- शोरम निवासी कासिम अली के खाते से तीन लाख निकाले गए।
- शोरम निवासी शिव चरण सिंह और उनके परिवारजनों के दो लाख 19 हजार 600 रुपये खाते में जमा नहीं किए।
- शाहजुड्डी निवासी सनी के खाते में तीन लाख 17 हजार 227 जमा नहीं किए। एक खाते से दूसरे खाते में ढाई लाख ट्रांसफर बताए गए।
- शोरम निवासी जयपाल सिंह के चार लाख 31 हजार 900 रुपये जमा नहीं किए।
- शोरम निवासी फेरू सिंह के खाते में 80 हजार जमा नहीं किए।
- सदरुद्दीन नगर निवासी कृष्णा देवी के खाते में दो लाख 25 हजार जमा नहीं किए गए।
- शाहजुड्डी निवासी उपेंद्र कुमार ने अपनी बेटी दिव्या के खाते में एक लाख 70 हजार की एफडी बनाने के लिए दिए थे। एफडी नहीं बनाई गई।
- शाहपुर निवासी रिफाकत के खाते में दो लाख जमा नहीं किए।
- शोरम निवासी ओम पाल सिंह के खाते से एक लाख 26 हजार निकाले गए।
- कुलदीप के 50 हजार, हबीब अहमद के 80 हजार, वेदपाल के 30 हजार, राजेंद्र के 49 हजार 500, दयानंद के 2 लाख, अमित के 2 लाख व बलबीर के 62 हजार रुपये।

आरोपी कर्मचारी कई माह से इस कार्य को कर रहा था। वह खाताधारक को मुहर लगाकर रकम जमा करने की पर्ची देता था। मगर, रकम बैंक में जमा नहीं करता था। आरोपी ने खुद ही कई पर्ची पुलिस को मुहैया कराई हैं। मामले की जांच की जा रही है। - विनय शर्मा, थाना प्रभारी, शाहपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed