फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Fake Facebook ID created in the name of MP Harendra Malik, unrestrained comments are being made

Muzaffarnagar: सांसद हरेंद्र मलिक के नाम से बनाई फर्जी फेसबुक आइडी, किए जा रहे अनर्गल कमेंट, फिर हुआ ये

Wed, 25 Jun 2025 10:17 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 25 Jun 2025 10:17 PM IST
सार

सांसद ने पहले तो अपने कार्यकर्ताओं से ही आईडी के बारे में पता लगाने को कहा। जब सफलता नहीं मिली तो साइबर क्राइम थाने में शिकायत की गई। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Fake Facebook ID created in the name of MP Harendra Malik, unrestrained comments are being made
सपा सांसद हरेंद्र मलिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शरारती तत्वों ने सपा सांसद हरेंद्र मलिक के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बना ली। फेसबुक अकाउंट से लगातार अनर्गल कमेंट वायरल किए गए। सांसद ने शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


माईएमपी मुजफ्फरनगर के नाम से सपा सांसद की फर्जी फेसबुक आईडी बना ली गई। आईडी पर लंबे समय से अनर्गल मैसेज वायरल किए जा रहे थे। यह जानकारी सांसद को मिली तो उन्होंने अपने आसपास रहने वाले सभी लोगों से इस आईडी के बारे में जानकारी जुटाने को कहा। साथ ही अपने सभी समर्थकों को सतर्क करने के लिए कहा गया। जब आईडी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली तो सांसद ने साइबर थाना के नाम एक प्रार्थना पत्र लिखा।
विज्ञापन


उन्होंने साइबर थाना पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में लिखा कि फेसबुक आईडी की जानकारी मिली है। उनकी छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से काफी समय से पोस्ट व अनर्गल कमेंट किए जा रहे हैं, जिससे वह क्षेत्र के मतदाताओं के बीच असहज महसूस कर रहे हैं। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। साइबर थाना पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed