फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Explosion with a loud explosion in Meerapur, one died

मुजफ्फरनगर: तेज धमाके के साथ विस्फोट से दहला मीरापुर, एक की मौके पर ही मौत

Thu, 06 Jan 2022 12:25 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 06 Jan 2022 12:25 PM IST
सार

बताया गया कि तीरगान पटाखा बनाने वाले निवासी उवेश (22) के घर में धमाका हुआ तो आसपास का इलाका दहल गया।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Explosion with a loud explosion in Meerapur, one died
विस्फोट - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर में गुरुवार को मीरापुर थानाक्षेत्र के मोहल्ला तीरगान में तेज धमाके के साथ विस्फोट हो गया। हादसे में गंभीर घायल हुए मकान मालिक की अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि सिलिंडर फटने से हादसा हुआ है, जबकि पुलिस को जानकारी मिली है कि मृतक युवक पटाखे बनाने का काम करता था। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसा गुरुवार सुबह पांच बजे हुआ। बताया गया कि तीरगान पटाखा बनाने वाले निवासी उवेश (22) के घर में धमाका हुआ तो आसपास का इलाका दहल गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : मुजफ्फरनगर: फिसलकर गिरे भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत, अस्पताल में भर्ती, हाल जानने पहुंचे चौधरी जयंत सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि हादसे में उवेश गंभीर घायल हो गया। परिजन उसे लेकर मेरठ के अस्पताल में पहुंचे, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल कर रहे हैं। परिवार का कहना है कि गैस सिलिंडर फटा है, जबकि यह भी चर्चा है कि पटाखे बनाने के दौरान हादसा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed