{"_id":"61d68ea28c462f7a22330afa","slug":"muzaffarnagar-bku-president-naresh-tikait-slipped-shoulder-injury-hospitalized","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: फिसलकर गिरे भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत, अस्पताल में भर्ती, हाल जानने पहुंचे चौधरी जयंत सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: फिसलकर गिरे भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत, अस्पताल में भर्ती, हाल जानने पहुंचे चौधरी जयंत सिंह
Thu, 06 Jan 2022 12:09 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 06 Jan 2022 12:09 PM IST
सार
भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत नहाने के दौरान बाथरूम में फिसलकर गिर गए। हादसे में उनके कंधे में गंभीर चोट लगी है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती नरेश टिकैत व हाल जानने पहुंचे चौधरी जयंत सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत गुरुवार को फिसलकर गिरने के कारण घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत गुरुवार को नहाने के दौरान बाथरूम में फिसलकर गिर गए। हादसे में उनके कंधे में गंभीर चोट लगी है। परिजन उन्हें लेकर मेरठ के नर्सिग होम पहुंचे और उपचार कराया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: इस थूक में दम है: मशहूर हेयर ड्रेसर जावेद हबीब का महिला के सिर पर थूकते हुए वीडियो वायरल
विज्ञापन
जानकारी मिलते ही रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत सिंह भी अस्पताल में हाल जानने के लिए पहुंचे। भाकियू के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि फिसलकर गिर जाने की वजह से कंधे में गंभीर चोट लगी है। चिकित्सकों को कहना है फिलहाल वह स्वस्थ हैं, उपयुक्त उपचार दिया जा रहा है।