फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar Encounter: 15k Rewarded Criminal Injured, Two Aides with MCOCA Links Arrested

Muzaffarnagar: मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी ढेर, महाराष्ट्र मकोका कनेक्शन के दो गुर्गे भी दबोचे

Fri, 05 Dec 2025 09:21 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 05 Dec 2025 09:21 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी अनुराज घायल होकर गिरफ्तार हुआ। उसके साथ महाराष्ट्र में मकोका केस में पकड़ा जा चुका पारस सहरावत और निखिल भी दबोचे गए। गिरोह का संबंध हथियार तस्करी और फायरिंग की घटनाओं से जुड़ा पाया गया।

विज्ञापन
Muzaffarnagar Encounter: 15k Rewarded Criminal Injured, Two Aides with MCOCA Links Arrested
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सवा माह पहले तितावी के गांव जागाहेडी में भैंसा दौड़ की रंजिश में फायरिंग कर दो युवकों को घायल करने वाला 15 हजार का इनामी अनुराज मुठभेड़ में घायल हुआ है। तितावी पुलिस ने उसे व उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। उसके एक साथी के खिलाफ महाराष्ट्र में मकोका (महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम) के तहत रिपोर्ट दर्ज है। यह गिरोह हथियारों की तस्करी व फायरिंग करने की घटनाएं करता है।
विज्ञापन


पुलिस कार्यालय में एसपी देहात आदित्य बंसल ने प्रेस को बताया कि 22 अक्तूबर को जागाहेडी के पास युवकों के दो गुटों में झगड़ा हुआ था। जिसमें सात से आठ राउंड फायरिंग हुई थी। दो युवक गोली लगने से घायल हुए थे। जांच में आया कि कुछ समय पहले युवकों के दो गुटों में विवाद हुआ था। व्हाटस ग्रुप पर गाली गलौज की गई।
विज्ञापन

 

इससे आक्रोशित होकर पीनना निवासी अभिषेक ने मोदीनगर व गाजियाबाद व अन्य स्थानों से अपने साथी एकत्र किए। दो गाड़ियों में आठ दस युवक घटना वाली रात में मौके पर गए थे। वहां फायरिंग की। दो युवक गोली लगने से घायल हो गए। इस मामले में चार लोग पकड़ कर जेल भेजे जा चुके है।

तितावी पुलिस की बृहस्पतिवार देर रात तिरपड़ी से बघरा जाने वाले मार्ग पर दो कारों के सवार बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। जिसमें तीन आरोपी पकड़े गए। इनमें एक घायल हुआ है।

 

शातिर अपराधी है गिरफ्तार आरोपी
एसपी सिटी ने बताया कि छपार के गांव दतियाना निवासी घायल गिरफ्तार अनुराज शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ, रंगदारी, फायरिंग, अपहरण आदि धाराओं में चार रिपोर्ट दर्ज है। इस पर 15 हजार का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने उसे व उसके दो साथियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। दो गाड़ियां, एक पिस्टल, दो तमंचे बरामद हुए।

उसके दोनों साथी भी शातिर अपराधी है। उसके साथी मंसूरपुर के गांव जडोदा निवासी पारस सहरावत उर्फ मालू के खिलाफ हत्या, गैंगस्टर, मकोका जानलेवा हमला, रंगदारी आदि धाराओं के लगभग 13 मामले विभिन्न थानों में दर्ज है। उसके खिलाफ पूना महाराष्ट्र में मकोका के तहत भी रिपोर्ट दर्ज है। वह और उसके साथी पिस्टल के साथ पकड़े गए थे। वह इस मामले में कुछ दिन पहले ही जमानत पर आया था।

दूसरा साथी निखिल मखियाली का रहने वाला है। लूट, मारपीट, हत्या का प्रयास आदि धाराओं में आठ रिपोर्ट दर्ज है। गिरोह का सरगना मीरापुर का हिस्ट्रीशीटर सार्थक है। यह सभी शेरा ग्रुप चला रहे है। सभी युवक इस ग्रुप से जुडे हुए है। हथियारों की तस्करी व फायरिंग करते रहते है। इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी। इनामी के साथ पकड़े गए दोनों आरोपी फायरिंग में शामिल नही थे। फायरिंग करने के मामले में अभी चार आरोपी वांछित है। उनकी तलाश की जा रही है।

गिरोह का सरगना किया जा चुका गिरफ्तार
थाना तितावी पुलिस ने बताया कि गिरोह का सरगना सार्थक बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया था। उसका चालान कर दिया था। उसी से उसके साथियों के आने के बारे में जानकारी मिली थी। फायरिंग के चार आरोपी पहले पकड़े गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed