{"_id":"672bb92054595e0fd301d3d7","slug":"muzaffarnagar-electricity-department-contractor-committed-suicide-by-shooting-himself-with-a-licensed-pistol-2024-11-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: विद्युत विभाग के ठेकेदार ने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर जान दी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: विद्युत विभाग के ठेकेदार ने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर जान दी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
Thu, 07 Nov 2024 12:15 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 07 Nov 2024 12:15 AM IST
सार
जिस वक्त यह घटना हुई, ठेकेदार के दोनों बेटे बाहर गए हुए थे, जबकि उनकी पत्नी घर में अंदर की तरफ काम कर रही थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिजनौर में विद्युत विभाग की लाइन बिछाने की ठेकेदारी करने वाले आवास विकास कालोनी निवासी पुष्पेंद्र मलिक (56) ने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पिस्टल कब्जे में ली है। घटना की एक सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मिली है।
विज्ञापन
मूलरूप से फुगाना के निवासी पुष्पेंद्र मलिक (56) थाना सिविल लाइन की आवास विकास कालोनी में 15 वर्ष से अपने दो बेटों व पत्नी के साथ रहते थे। वह बिजनौर जनपद में विद्युत विभाग की लाइन बिछाने की ठेकेदारी का कार्य विभिन्न कंपनियों से लेकर करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार देर रात घर के बाहर वह पत्नी के साथ बैठकर बातचीत कर रहे थे। दोनों बेटे किसी काम से शहर में गए थे। उनकी पत्नी किसी काम से घर में अंदर चली गई। इसी बीच उन्होंने पास में ही कुर्सी पर रखे अपने बैग से लाइसेंसी पिस्टल निकालकर सिर में गोली मार ली। आनन फानन में आसपास के लोग एकत्र हो गए। पड़ोसियों की मदद से परिजन उन्हें बेगराजपुर स्थित मुजफ्फरनगर मेडिकल में ले गए। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सिविल लाइन पुलिस ने पहुंच कर पहुंचकर जांच पड़ताल की। फोरेंसिक टीम ने भी नमूने एकत्र किए। आसपास के लोगों से भी घटना की जानकारी ली। सीओ सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि घटना की सीसीटीवी फुटेज और पिस्टल को कब्जे में लिया है। मामले की जांच की जा रही है।