{"_id":"68283854ef03afc50f078b6c","slug":"muzaffarnagar-elderly-woman-killed-with-spade-in-muzaffarnagar-after-minor-dispute-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: बुजुर्ग महिला की फावड़े से वार कर हत्या, मामूली कहासुनी बना खूनी विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: बुजुर्ग महिला की फावड़े से वार कर हत्या, मामूली कहासुनी बना खूनी विवाद
Sat, 17 May 2025 12:48 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Sat, 17 May 2025 12:48 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र के कादीपुर गांव में मामूली विवाद के बाद 72 वर्षीय कलावती पर पड़ोसी ने फावड़े से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में महिला की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद के कादीपुर गांव में शनिवार को एक मामूली कहासुनी ने खौफनाक मोड़ ले लिया, जब बुजुर्ग महिला कलावती (72) पर पड़ोसी ने फावड़े से हमला कर हत्या कर दी। आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक न होने की बात सामने आई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
शनिवार सुबह किसी बात को लेकर कलावती देवी की पड़ोसी से कहासुनी हो गई थी। गांववालों ने विवाद को शांत करा दिया, लेकिन कुछ ही देर बाद पड़ोसी युवक अचानक फावड़ा लेकर आया और महिला के सिर पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सफलता: पारुल के कीर्तिमान से फिर बढ़ी मेरठ की शान, दोहा डायमंड लीग में बनाया नेशनल रिकॉर्ड
विज्ञापन
इलाज से पहले ही दम तोड़ा
गंभीर रूप से घायल महिला को परिजन मेरठ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
भोपा थाना पुलिस के मुताबिक, आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया गया है, फिर भी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और चिकित्सकीय इतिहास के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।