{"_id":"66d606a3a270089708007ad5","slug":"muzaffarnagar-elderly-farmer-dies-due-to-stray-dog-attack-jal-singh-was-missing-for-three-days-2024-09-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर : आवारा कुत्तों के हमले में बुजुर्ग किसान की मौत, तीन दिन से लापता थे जल सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर : आवारा कुत्तों के हमले में बुजुर्ग किसान की मौत, तीन दिन से लापता थे जल सिंह
Tue, 03 Sep 2024 12:11 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 03 Sep 2024 12:11 AM IST
सार
आवारा कुत्तों के हमले में बुजुर्ग किसान की मौत हो गई। बुजुर्ग तीन दिन से लापता थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
जल सिंह की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बुढ़ाना क्षेत्र के बवाना गांव में खेत से संदिग्ध हालात में लापता बुजुर्ग किसान जल सिंह (80) का शव सोमवार को ज्वार के खेत में पड़ा मिला। परिजन वृद्ध को तलाशते हुए खेत में पहुंचे। शव को आवारा कुत्ते नोंचते हुए मिले। मृतक के बेटे कंवरपाल ने आवारा कुत्तों के हमले से अपने पिता की मौत होना बताया है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव बवाना का रहने वाला वृद्ध जल सिंह 31 अगस्त दोपहर को अपने खेत पर गया था। वह वापस नहीं लौटा। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। सोमवार सुबह जल सिंह का शव पड़ोसी छांगा के खेत में पड़ा मिला। पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक के शरीर पर किसी जंगली जानवर के नोंचने के निशान थे। मृतक के बेटे कंवरपाल ने पुलिस को बताया कि जंगल में आवारा कुत्तों का खौफ है। कुत्तों के हमले से अपने पिता की मौत होने की बात कही। पुलिस ने भी शुरुआती जांच में कुत्तों के हमले से वृद्ध की मौत होने की आशंका जताई है। सीओ गजेंद्र पाल सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण पता चल सकेगा।