{"_id":"6352ad5aabaf672385319e52","slug":"muzaffarnagar-eight-bjp-leaders-including-minister-kapil-dev-agarwal-appeared-in-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: मंत्री कपिल देव सहित आठ भाजपा नेता कोर्ट में पेश, BJP जिलाध्यक्ष समेत चार ने कराए वारंट रिकॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: मंत्री कपिल देव सहित आठ भाजपा नेता कोर्ट में पेश, BJP जिलाध्यक्ष समेत चार ने कराए वारंट रिकॉल
Fri, 21 Oct 2022 08:02 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 21 Oct 2022 08:02 PM IST
सार
मंत्री कपिल देव अग्रवाल सहित आठ भाजपा नेता शुक्रवार को अदालत में पेश हुए। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष समेत चार आरोपियों ने वारंट रिकॉल कराए।
विज्ञापन
मंत्री कपिल देव और अन्य भाजपा नेता।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर में दस साल पुराने रेल रोकने के मामले में कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, पूर्व विधायक उमेश मलिक, पूर्व विधायक अशोक कंसल और भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला सहित आठ आरोपी कोर्ट में पेश हुए। भाजपा जिलाध्यक्ष समेत चार आरोपियों ने वारंट रिकॉल कराए। प्रकरण में बहस के लिए दो नवंबर की तिथि तय की गई है।
विज्ञापन
साल 2012 में भाजपा नेताओं ने तत्कालीन केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान रेलवे स्टेशन पर रेल रोक दी थी। प्रकरण में भाजपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। प्रकरण की सुनवाई सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या-1 के पीठासीन अधिकारी मयंक जायसवाल की कोर्ट में चल रही है। शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, पूर्व विधायक उमेश मलिक, सुनील तायल और पवन तरार ने कोर्ट में पेश होकर अपने गैर जमानती वारंट रिकॉल कराए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: पैरोल पर राम रहीम का खेल, हरियाणा में ऐसे बांट रहा चुनावी आशीर्वाद, पढ़िए खास स्टोरी
विज्ञापन
वहीं कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल पंवार और वैभव त्यागी भी कोर्ट में पेश हुए। सहायक अभियोजन अधिकारी नीरज सिंह ने बताया कि प्रकरण में अब अदालती बहस की प्रक्रिया शुरू होगी।
यह भी पढ़ें: मेरठ: थप्पड़ से आहत थी BDS की छात्रा, चौथी मंजिल से लगा दी छलांग, सहपाठी की गिरफ्तारी से सामने आया सच